नई दिल्ली डेस्क/ प्रोफेसर शांतिश्री धूलिपुड़ी पंडित को जेएनयू का कुलपति नियुक्त किया गया है। वह जेएनयू की पहली महिला वाइस चांसलर हैं। प्रोफेसर शांतिश्री धूलिपुड़ी पंडित फिलहाल सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय में राजनीति और लोक प्रशासन विभाग की प्रोफेसर हैं। जेएनयू के निवर्तमान वाइस चांसलर और यूजीसी के चेयरमैन बन चुके प्रोफेसर एम जगदीश कुमार ने कहा कि मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि प्रोफेसर शांतिश्री धूलिपुड़ी पंडित जो कि राजनीति और लोक प्रशासन विभाग, सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय से हैं उन्हें जेएनयू के अगले कुलपति के रूप में नियुक्त किया गया है।
निवर्तमान कुलपति ने प्रोफेसर शांतिश्री धूलिपुड़ी पंडित को प्रभार दिया और उनकी नई भूमिका में उनकी सफलता की कामना की। प्रोफेसर शांतिश्री धूलिपुड़ी पंडित का जन्म सेंट पीटर्सबर्ग, रूस में हुआ। वह तेलुगु, तमिल, मराठी, हिंदी, संस्कृत, अंग्रेजी, कन्नड़, मलयालम और कोंकणी भाषा की ज्ञाता हैं। उन्होंने स्कूली शिक्षा चैन्नई से ली जिसमें उन्होंने राज्य में प्रथम रैंक हासिल की थी। कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी से सामाजिक कार्य में डिप्लोमा, बी.ए. इतिहास और सामाजिक मनोविज्ञान में 1983 प्रेसीडेंसी कॉलेज, मद्रास से किया। वह यूनिवर्सिटी फस्र्ट रैंक और स्वर्ण पदक विजेता थी।
प्रोफेसर शांतिश्री धूलिपुड़ी पंडित ने 1985 में पोस्ट ग्रेजुएशन एम.ए. राजनीति विज्ञान प्रेसीडेंसी कॉलेज से किया। प्री डॉक्टरल डिग्री- एम.फिल इन इंटरनेशनल रिलेशंस पेपर्स एंड रिसर्टेशन 1986 में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से किया। डॉक्टरेट पीएच.डी. अंतरराष्ट्रीय संबंधों में संसद और विदेश नीति में पर थीसिस भारत नेहरू वर्ष जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, स्कूल ऑफ अंतर्राष्ट्रीय संबंध से किया है।
शिक्षा मंत्रालय द्वारा लिए गए निर्णय के उपरांत अब दिल्ली के दो बड़े केंद्रीय विश्वविद्यालयों के कुलपति का पद महिलाओं द्वारा सुशोभित किया जा रहा है। इससे पहले जामिया मिलिया इस्लामिया में प्रोफेसर नजमा अख्तर को कुलपति बनाया गया था। वहीं अब प्रोफेसर शांतिश्री धूलिपुड़ी पंडित को जेएनयू का कुलपति बनाया गया है।

कोयंबटूर में 77वें स्वतंत्रता दिवस 11 मीटर ऊंचा स्टील टावर पर घुमावदार एलईडी स्क्रीन
Elvish Yadav wins Bigg Boss OTT season 2, fans erupt in joy
Glimpses from 77th Independence Day at Red Fort in Delhi
सीएम योगी ने 77वें स्वतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
Happy 77th Independence Day
President raises climate change concerns in I-Day eve speech
Next year, on August 15 from Red Fort: PM Modi’s big remark on 2024
‘Bharat Mata is voice of every Indian’: Rahul extends wish on Independence Day
“Selfishness of few pushed nation to tragedy of Partition”: CM Yogi Adityanath 