उदयपुर डेस्क/ उदयपुर में हुई हत्या के बाद पूरे देश में बवाल मचा हुआ है। देश के राजनीतिक दल और धार्मिक संगठन भी इस घटना की निंदा कर रहे हैं। इस बीच भाजपा से निलंबित चल रहे नेता नवीन कुमार जिंदल को भी जान से मारने की धमकी मिली है।
भाजपा के पूर्व नेता को जान से मारने की धमकी भरे तीन मेल आए हैं। इस मेल के साथ ही उदयपुर में हुई हत्या का वीडियो भी अटैच करके जिंदल को भेजा गया है। धमकी भरे मेल में जिंदल और उनके परिवार के सदस्यों की भी इसी तरह से गर्दन काटने की धमकी दी गई है। नवीन जिंदल ने पीसीआर को इस धमकी की जानकारी देते हुए दिल्ली पुलिस कमिश्नर से इसका संज्ञान लेकर कार्रवाई करने की मांग की है।
जिंदल ने इस धमकी की जानकारी ट्वीट करते हुए कहा, आज सुबह करीब 6:43 बजे मुझको तीन ईमेल आई है, जिसमें उदयपुर में भाई कन्हैया लाल की गर्दन काटने का वीडियो अटैच करते हुए मेरी और मेरे परिवार की भी ऐसी गर्दन काटने की धमकी दी गई है। मैंने पीसीआर को सूचना दे दी है। उन्होंने इस ट्वीट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर और अन्य अधिकारियों को टैग करते हुए उनसे मामले का तुरंत संज्ञान लेने की मांग भी की है।
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी यहाँ पढ़ें : ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी
ताजा खबरों के लिए tvindialive.in को फॉलो करें फेसबुक, और हमारे को सब्सक्राइब करें यूट्यूब चैनल

कोयंबटूर में 77वें स्वतंत्रता दिवस 11 मीटर ऊंचा स्टील टावर पर घुमावदार एलईडी स्क्रीन
Elvish Yadav wins Bigg Boss OTT season 2, fans erupt in joy
Glimpses from 77th Independence Day at Red Fort in Delhi
सीएम योगी ने 77वें स्वतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
Happy 77th Independence Day
President raises climate change concerns in I-Day eve speech
Next year, on August 15 from Red Fort: PM Modi’s big remark on 2024
‘Bharat Mata is voice of every Indian’: Rahul extends wish on Independence Day
“Selfishness of few pushed nation to tragedy of Partition”: CM Yogi Adityanath 