TIL Desk Lucknow/ आप सभी को अवगत कराते हुए हर्ष हो रहा है की जिला पंचायत अध्यक्ष,अमेठी, भारतीय व्यापर मंडल के प्रदेश प्रभारी, लोक निमार्ण विभाग द्वारा गठित कमेटी सड़क निर्माण निधि के सदस्य, लोकसभा सयोंजक, उद्योगपति व् समाजसेवी राजेश कुमार अग्रहरि (अग्रहरि मसाला उधोग, अमेठी) भारत सरकार द्वारा गठित २९ सदस्यीय (बोर्ड ऑफ़ ट्रेड) का सम्मानित सदस्य मनोनीत किया गया है। इस समिति में देश के जाने-माने उद्योगपतियों को शामिल किया गया है, जिन्होंने अपने उद्योग को शिखर पर ले जाने के साथ ही राष्ट्र निर्माण में उत्कृष्ट योगदान रहा है।
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा बोर्ड ऑफ़ ट्रेड के साथ व्यापार विकास एवं संवर्धन परिषद् का विलय करके बोर्ड ऑफ़ ट्रेड (बीओटी ) गठित किया गया है। उपरोक्त के अनुसरण में बहुविध पृष्ठभूमि से २९ सदस्यों को बोर्ड ऑफ़ ट्रेड हेतु गैर सरकारी सदस्यों के रूप में नामित किया गया है। प्रमुख्तयः इन सदस्यों की सूची में टीसीएस, केकेआर इंडिया, अमूल, शोप्पेर्स स्टॉप जैसे विश्वविख्यात कम्पनिया भी शामिल है।
विदित हो, इस समिति में ‘राजेश मसाला’ के चेयरमैन राजेश कुमार अग्रहरि को उत्तर प्रदेश से मनोनीत किया गया है। जबकि पूरे देश के मसाला साम्राज्य में एकमात्र सदस्य के रूप में शामिल किये गए है। ‘राजेश मसाला’ आज देश का जाना पहचाना नाम है। मसालों की श्रेणी में अग्रणी, अद्भुत स्वाद का राजा ‘राजेश मसाला’, देश के कोने- कोने में हर घर की रसोई में पहुंच चुका है।
राजेश मसाला के चेयरमैन राजेश अग्रहरि की मेहनत और लगन ने ‘राजेश मसाला’ कंपनी को आज सफलता के शिखर पर खड़ा कर दिया है । राजेश मसाला के बढ़ते कारोबार की सबसे बड़ी विशेषता ये है कि इसमें कार्यरत मार्केटिंग और उत्पादन से जुड़े कर्मचारी छोटे शहरों, नगरों, गांव और कस्बों से हैं। इसके पीछे राजेश मसाला का उद्देश्य है ऐसे शहरों और नगरों के लोगों को आत्मनिर्भर बनाना, रोज़गार प्रदान करना और उनकी क्षमता का उपयोग करना ।
यह भी पढ़ें: राजेश अग्रहरि बने लॉकडाउन में दानवीर, करोड़ों दान किये राहत कोष में
ताजा खबरों के लिए tvindialive.in को फॉलो करें फेसबुक, और हमारे को सब्सक्राइब करें यूट्यूब चैनल

कोयंबटूर में 77वें स्वतंत्रता दिवस 11 मीटर ऊंचा स्टील टावर पर घुमावदार एलईडी स्क्रीन
Elvish Yadav wins Bigg Boss OTT season 2, fans erupt in joy
Glimpses from 77th Independence Day at Red Fort in Delhi
सीएम योगी ने 77वें स्वतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
Happy 77th Independence Day
President raises climate change concerns in I-Day eve speech
Next year, on August 15 from Red Fort: PM Modi’s big remark on 2024
‘Bharat Mata is voice of every Indian’: Rahul extends wish on Independence Day
“Selfishness of few pushed nation to tragedy of Partition”: CM Yogi Adityanath 