रांची डेस्क/ झारखंड के साहिबगंज में दिल्ली के श्रद्धा वाल्कर हत्याकांड जैसी दिल दहलाने वाली वारदात की जांच के लिए 12 सदस्यीय एसआईटी (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम) बनाई गई है। पुलिस ने क्रूरता पूर्वक मौत के घाट उतारी गई रबिता पहाड़िया के शव के 18 टुकड़े अलग-अलग स्थानों से बरामद किए हैं। रबिता से डेढ़ माह पहले लव मैरिज करने वाले दिलदार अंसारी ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। इस वारदात में साझीदार उसके परिवार के कुल आठ लोगों को पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किया है। मामले की जांच कर रही एसएआईटी की अगुवाई खुद एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा कर रहे हैं। शव के टुकड़ों की तलाश में डॉग स्क्वॉयड को भी लगाया गया है।
जो टुकड़े बरामद किए गए हैं, उनका डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। फॉरेसिंक साइंस लेबोरेटरी की टीम ने भी वारदात स्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। रबिता के सिर के भी कई टुकड़े कर दिए गए थे। जबड़े का एक भाग बरामद किया गया है, लेकिन सिर का ऊपरी हिस्सा अब तक नहीं मिला है। जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें रबिता का पति दिलदार अंसारी, उसके पिता मो. मुस्तकिम अंसारी, मां मरियम खातून, पहली पत्नी गुलेरा अंसारी, भाई अमीर अंसारी, महताब अंसारी, बहन सरेजा खातून शामिल हैं। इस वारदात का मास्टर माइंड दिलदार का मामा मोइनुद्दीन अंसारी बताया जा रहा है, जिसे अब तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।
बता दें कि यह वारदात साहिबगंज जिले के बोरिया थाना क्षेत्र का है। पहले से शादीशुदा दिलदार अंसारी इसी थाना क्षेत्र की रहने वाली आदिम जनजाति समुदाय की 22 वर्षीय रबिता पहाड़िया से कथित तौर पर प्यार करता था। वह उसे किराए के एक मकान में लेकर रहता था। करीब डेढ़ माह पहले उसने रबिता से शादी की थी, लेकिन उसके घर वाले इससे खुश नहीं थे। दिलदार ने बीते शनिवार को रबिता के गुमशुदा होने की सूचना पुलिस को दी थी, लेकिन इसके पहले ही उसने गला दबाकर हत्या करने के बाद उसके शव के करीब 50 टुकड़े कर डाले थे।

कोयंबटूर में 77वें स्वतंत्रता दिवस 11 मीटर ऊंचा स्टील टावर पर घुमावदार एलईडी स्क्रीन
Elvish Yadav wins Bigg Boss OTT season 2, fans erupt in joy
Glimpses from 77th Independence Day at Red Fort in Delhi
सीएम योगी ने 77वें स्वतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
Happy 77th Independence Day
President raises climate change concerns in I-Day eve speech
Next year, on August 15 from Red Fort: PM Modi’s big remark on 2024
‘Bharat Mata is voice of every Indian’: Rahul extends wish on Independence Day
“Selfishness of few pushed nation to tragedy of Partition”: CM Yogi Adityanath 