नई दिल्ली डेस्क/ 74वें गणतंत्र दिवस परेड के लिए सर्वश्रेष्ठ माचिर्ंग टुकड़ियों और झांकी की घोषणा कर दी गई है, जिसमें पंजाब रेजिमेंट को सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दल के रूप में घोषित किया गया है, और उत्तराखंड को सर्वश्रेष्ठ झांकी के लिए शीर्ष पुरस्कार मिला है। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, अलग-अलग परिणाम– एक न्यायाधीशों के पैनल द्वारा और दूसरा माईगव द्वारा आयोजित ऑनलाइन वोटिंग के माध्यम से घोषित किया गया है।
विभिन्न राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और मंत्रालयों और विभागों की झांकी के अलावा तीन सेवाओं, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) और अन्य सहायक बलों के मार्चिंग दस्तों के प्रदर्शन का आकलन करने के लिए न्यायाधीशों के तीन पैनल नियुक्त किए गए थे। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि पैनल के आकलन के आधार पर पंजाब रेजीमेंट को तीनों सेवाओं में सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग टुकड़ी का पुरस्कार मिला। सीएपीएफ और अन्य सहायक बलों के बीच सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दल का पुरस्कार सीआरपीएफ के मार्चिंग दस्ते को मिला। राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की सर्वश्रेष्ठ तीन झांकियां क्रमश: उत्तराखंड (मानसखंड), महाराष्ट्र (साडे तिन शक्तिपीठ और नारी शक्ति) और उत्तर प्रदेश (अयोध्या दीपोत्सव) से थीं।
जनजातीय मामलों के मंत्रालय (एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, ईएमआरएस) की झांकी को मंत्रालयों और विभागों में सर्वश्रेष्ठ नामित किया गया। केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के ‘जैव विविधता संरक्षण और वंदे भारतम’ नृत्य समूह को विशेष पुरस्कार दिया गया। न्यायाधीशों के पैनल के अलावा, गणतंत्र दिवस परेड और बीटिंग द र्रिटीट समारोह ऑनलाइन देखने के लिए नागरिकों के ऑनलाइन पंजीकरण के लिए माईगव प्लेटफॉर्म पर एक वेब पेज बनाया गया था। माईगव द्वारा नागरिकों के लिए राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और मंत्रालयों और विभागों से अपनी पसंदीदा झांकी के लिए मतदान करने के लिए और साथ ही लोकप्रिय पसंद श्रेणी में मार्च करने वाले प्रतियोगियों के लिए एक ऑनलाइन पोल भी आयोजित किया गया था।

कोयंबटूर में 77वें स्वतंत्रता दिवस 11 मीटर ऊंचा स्टील टावर पर घुमावदार एलईडी स्क्रीन
Elvish Yadav wins Bigg Boss OTT season 2, fans erupt in joy
Glimpses from 77th Independence Day at Red Fort in Delhi
सीएम योगी ने 77वें स्वतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
Happy 77th Independence Day
President raises climate change concerns in I-Day eve speech
Next year, on August 15 from Red Fort: PM Modi’s big remark on 2024
‘Bharat Mata is voice of every Indian’: Rahul extends wish on Independence Day
“Selfishness of few pushed nation to tragedy of Partition”: CM Yogi Adityanath 