लखनऊ डेस्क/ यूपी विधानसभा के अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने सपा में मचे घमासान पर पहली बार पत्रकारों से बात करते हुए कहा की मुलायम सिंह पार्टी के सबसे बड़े नेता है लेकिन मुख्यमंत्री का चहेरा अखिलेश यादव ही होंगे, माता प्रसाद पांडेय अगले महीने आंध्र प्रदेश में होने शुरू हो रहे प्रथम राष्ट्रीय महिला संसद में हिस्सा लेंगे। आंध्र प्रदेश विधानसभा और माईर्स एमआईटी स्कूल आफ गवर्नमेंट पुणे की ओर से होने वाले इस राष्ट्रीय महिला संसद का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा किया जाना है।
विधानसभा के सेंट्रल हॉल में आयोजित पत्रकार वार्ता में विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय और माईर्स एमआईटी स्कूल आफ गवर्नमेंट पुणे के उपाध्यक्ष राहुल विश्वनाथ कराड ने बताया कि सामाजिक एवं राजनीतिक दृष्टि से जागरूक महाविद्यालयों की छात्राओं के अलावा 401 महिला विधायक, 91 महिला सांसद व देश-विदेश के सामाजिक और उद्योग जगत की नामचीन हस्ती और मानी जाने वाली 300 महिलाओं के साथ कुल 10 हजार महिलाएं इस पहली महिला संसद का हिस्सा होंगी।
इसका आयोजन आंध्र प्रदेश के अमरावती में 10 फरवरी से 12 फरवरी तक होगा। पहला सत्र ‘महिला सशक्तीकरण में सामाजिक एवं राजनैतिक चुनौतियां’ विषय पर होगा। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू इस महिला संसद के मुख्य संरक्षक और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. काडेला शिव प्रसाद राव महिला संसद के भी अध्यक्ष होंगे।

कोयंबटूर में 77वें स्वतंत्रता दिवस 11 मीटर ऊंचा स्टील टावर पर घुमावदार एलईडी स्क्रीन
Elvish Yadav wins Bigg Boss OTT season 2, fans erupt in joy
Glimpses from 77th Independence Day at Red Fort in Delhi
सीएम योगी ने 77वें स्वतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
Happy 77th Independence Day
President raises climate change concerns in I-Day eve speech
Next year, on August 15 from Red Fort: PM Modi’s big remark on 2024
‘Bharat Mata is voice of every Indian’: Rahul extends wish on Independence Day
“Selfishness of few pushed nation to tragedy of Partition”: CM Yogi Adityanath 