पति-पत्नी और दर्द का रिश्ता !!! | बेरहम डिप्टी कमिश्नर पति के तानो और कोड़ों की बरसात से बचने के लिए कूद गई 14वी मंजिल से और दे दी जान |
TIL Desk/ #Lucknow– दीप की पत्नी नम्रता जैसे ही गिरी गेट पर मौजूद गार्ड दौड़े तो उसने देखा कि वह दम तोड़ चुकी थी। सूचना पर आई पुलिस छानबीन करते हुए टॉप फ्लोर पर पहुंची। पुलिस को वहां पर महिला व पति के बीच हुए संघर्ष के निशान मिले। महिला का बैग व दवाएं बिखरी पड़ी मिली। जानकारी पर पहुंचे मायके वालों ने पति-सास पर मारपीट कर फेंकने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। फरार पति-सास की तलाश में पुलिस जुटी है।
रिटायर्ड सीएमओ डॉ. आरएन पासवान सरोजनीनगर एलडीए कालोनी सेक्टर-एफ निवासी ने अपनी बेटी नम्रता पासवान (उम्र 25) की शादी 10 जून 2015 को गोरखपुर तिवारीगंज के रहने वाले दीप रत्न चौधरी से की थी। दीप रत्न लखनऊ में वाणिज्य कर विभाग में डिप्टी कमिश्नर पद पर कार्यरत है। वह धनुमती अपार्टमेंट के फर्स्ट फ्लोर के फ्लैट 104 में रहता है।
डॉ. प्रदीप कुमार मृतका के मामा ने बताया पति दीप रत्न ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी थी। वह आए दिन बेल्टों से पत्नी को पीटकर उसकी चमड़ी तक उधेड़ देता था। भांजी नम्रता ने कई दफा व्टासएप के जरिए अपनी फोटों खींचकर परिजनों को भेजी थी। दोनों के परिजनों ने कई बार पति-पत्नी के बीच सुलह भी कराया गया मगर कोई बात नहीं बनी।
पुलिस ने चेक किया तो नम्रता की चमड़ी काली पड़ी थी | पुलिस ने नम्रता की मौत बाद उसकी बॉडी को महिला पुलिसकर्मियों द्वारा चेक कराया तो उसकी पीठ पर पिटाई से चमड़ी काली पड़ी थी। इसके अलावा शरीर पर कई अन्य चोटों के निशान भी मिले थे। मामले की जांच कराई जा रही है।
Like us: www.facebook.com/tillucknowexpress
( Log on: www.tvindialive.in | tvindialive.com | tvindialive.org )

कोयंबटूर में 77वें स्वतंत्रता दिवस 11 मीटर ऊंचा स्टील टावर पर घुमावदार एलईडी स्क्रीन
Elvish Yadav wins Bigg Boss OTT season 2, fans erupt in joy
Glimpses from 77th Independence Day at Red Fort in Delhi
सीएम योगी ने 77वें स्वतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
Happy 77th Independence Day
President raises climate change concerns in I-Day eve speech
Next year, on August 15 from Red Fort: PM Modi’s big remark on 2024
‘Bharat Mata is voice of every Indian’: Rahul extends wish on Independence Day
“Selfishness of few pushed nation to tragedy of Partition”: CM Yogi Adityanath 