उ0 प्र0 डेस्क/ भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने उत्तर प्रदेश में अपनी पार्टी की ‘सुनामी’ आने का दावा करते हुए आज कहा कि राज्य का विधानसभा चुनाव देश की राजनीति में बहुत बडा बदलाव लाने जा रहा है। शाह ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश में भाजपा की लहर नहीं बल्कि सुनामी आने वाली है और उत्तर प्रदेश का चुनाव देश की राजनीति में बहुत बडा बदलाव लाने जा रहा है।’’ उन्होंने कहा कि पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जब चुनाव शुरू हुआ था, तब लगता था कि भाजपा की लहर है लेकिन जैसे जैसे चुनाव पूर्वांचल की ओर बढ रहा है, लगने लगा है कि भाजपा की लहर नहीं बल्कि सुनामी आने वाली है।
सपा और कांग्रेस के गठबंधन को ‘अपवित्र’ करार देते हुए भाजपा अध्यक्ष बोले, ‘‘सपा-कांग्रेस का गठबंधन दलों और विचारधाराओं का गठबंधन नहीं है बल्कि ये बडा अपवित्र गठबंधन है क्योंकि जिन लोहिया जी का पूरा जीवन कांग्रेस के विरोध में रहा, :उन्हें मानने वाली: सपा ने चुनाव जीतने के लिए आज कांग्रेस के साथ गठबंधन किया है।’’ शाह यहीं नहीं रूके, उन्होंने कहा, ‘‘यह दो भ्रष्टाचारी परिवारों का गठबंधन है। इस गठबंधन के साथ ही अखिलेश यादव ने अपनी हार स्वीकार कर ली है। अगर विश्वास होता कि अपने पांच साल के कार्यकाल के बूते वह फिर से सत्ता में आ सकते हैं तो कभी गठबंधन नहीं करते। उनमें आत्मविश्वास का अभाव है। जीत के विश्वास का अभाव है।’’

कोयंबटूर में 77वें स्वतंत्रता दिवस 11 मीटर ऊंचा स्टील टावर पर घुमावदार एलईडी स्क्रीन
Elvish Yadav wins Bigg Boss OTT season 2, fans erupt in joy
Glimpses from 77th Independence Day at Red Fort in Delhi
सीएम योगी ने 77वें स्वतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
Happy 77th Independence Day
President raises climate change concerns in I-Day eve speech
Next year, on August 15 from Red Fort: PM Modi’s big remark on 2024
‘Bharat Mata is voice of every Indian’: Rahul extends wish on Independence Day
“Selfishness of few pushed nation to tragedy of Partition”: CM Yogi Adityanath 