गोंडा डेस्क/ आज यूपी के गोंडा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने विपक्षियों पर जमकर निशाना साधा| पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान बीएमसी चुनाव की जीत से लेकर यूपी के गन्ना किसानों की परेशानी तक का मुद्दा उठाया| पीएम ने कहा यूपी में बीजेपी की आंधी चल रही है| मोदी ने अपने भाषण के में कहा हम सामान्य आदमी की जिंदगी में बदलाव लाने के लिए काम कर रहे हैं| मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, मैं देश को लूटने वालों को छोड़ने वाला नहीं हूं| महाराष्ट्र के चुनावों में कांग्रेस साफ हो गई है| पिछले तीन महीनों में जहां चुनाव हुआ वहां हम जीते|
नोटबंदी पर लगातार निशाना बनाएं जाने पर मोदी ने आज विपक्षियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा, नोटबंदी से सिर्फ काले धन वालों को परेशानी है, नोटबंदी के बाद से देश में झूठ फैलाया जा रहा है| आम जनता इस फैसले से खुश है| यूपी में किसानों की बदहाली का मुद्दा उठाते हुए मोदी ने कहा एसपी-बीएसपी ने किसानों के साथ अन्याय किया| यूपी में गन्ना किसानों को लूटा जा रहा है| किसानों के साथ अखिलेश सरकार न्याय नहीं कर पाई है| गन्ना किसानों को बकाया मूल्य नहीं मिलता और तोल में भी चोरी होती है|
गोंडा में मोदी ने परीक्षा केंद्रों की नीलामी की बात कही| मोदी ने कहा यहां चोरी का व्यापार चलता है, यहां परीक्षा में नकल करने के लिए भी नीलामी होती है| पीएम ने आगे कहा, परीक्षा केंद्र लगाने के लिए बोली लगाई जाती है, मैं परीक्षा केंद्र की नीलामी पर बोलने से डर रहा था| देश की जनता सच-झूठ समझती है | यूपी चुनाव में पांचवे चरण के लिए मतदान 27 फरवरी को होना है| 52 विधानसभा क्षेत्रों में पांचवे चरण के दौरान 11 जिलों में वोट डाले जाएंगे| ये जिलें बलरामपुर, गोंडा, फैजाबाद, अंबेडकरनगर, बहराइच, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीर नगर, अमेठी और सुल्तानपुर हैं|
हमारे सांसद कीर्ति जी नया-नया सोचने की आदत रखते हैं। एक बार मुझसे चर्चा कर रहे थे कि हमारे यहां गन्ना किसान हैं, उन्हें बकाया नहीं मिलता है, लेकिन उन्होंने बताया कि गन्ना की तौल में भी हमारे यहां चोरी होती है। मैंने ये देखा था कि कुछ जगह पर गन्ना आएगा, लेकिन उसे तौल का हिसाब देर से दिया जाएगा। कुछ समय अगर वो धूप में रह गया तो वजन कम हो जाता है, लेकिन कांटे पर भी चोरी होती है। भाइयो-बहनो! मैं गन्ना किसानों के लिए एक टास्क फोर्स बनाऊंगा। गन्ना खेत से निकलता है और चीनी मिल तक जाता है। उसे तौलने की आधुनिक टेक्नोलॉजी क्या हो और ये कम्प्यूटर में रिकॉर्ड कैसे हो। इसके लिए मैं ये काम करके रहूंगा, किसानों के साथ धोखेबाजी नहीं चलेगी। किसान इतनी मजदूरी-मेहनत करता है। चीनी मिल और राजनेताओं के गठबंधन के चलते किसान से छल हो, ये नहीं होगा। सपा हो या बसपा, इन्होंने यही कारोबार चलाया है। अन्याय के खिलाफ ये लड़ाई, गरीबों की भलाई के लिए,किसानों का हक दिलाने के लिए है। मैं जनता- जनार्दन के लिए जीता हूं और उसी के लिए कुछ करना चाहता हूं।

कोयंबटूर में 77वें स्वतंत्रता दिवस 11 मीटर ऊंचा स्टील टावर पर घुमावदार एलईडी स्क्रीन
Elvish Yadav wins Bigg Boss OTT season 2, fans erupt in joy
Glimpses from 77th Independence Day at Red Fort in Delhi
सीएम योगी ने 77वें स्वतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
Happy 77th Independence Day
President raises climate change concerns in I-Day eve speech
Next year, on August 15 from Red Fort: PM Modi’s big remark on 2024
‘Bharat Mata is voice of every Indian’: Rahul extends wish on Independence Day
“Selfishness of few pushed nation to tragedy of Partition”: CM Yogi Adityanath 