TIL Desk/ #Lucknow– उत्तर प्रदेश में बीजेपी+मोदी की प्रचंड जीत ने विपक्ष के मनसूबे पर पानी फेर दिया है | पर इतनी बड़ी जीत के साथ बीजेपी की प्रदेश में चुनौतियां बढ़ गयी है | संसद तक पहुँचने का सबसे अहम् रास्ता यूपी से होकर ग़ुज़रता है इसलिए बीजेपी बड़ी जीत के बाद भी #मुख्यमंत्री का चेहरा लोकतंत्र को नहीं दिखा पा रही है | पर एक ख़बर सबसे बड़ी चर्चा में है कि उत्तर प्रदेश को मुँह दिखाई में मनोज कुमार सिन्हा #यूपी के नए #मुख्यमंत्री के रूप में मिल सकते है | जानिये कौन है मनोज सिन्हा |
#मनोजसिन्हा का जन्म 1 जुलाई, 1959 को #मोहनपुरा, गाजीपुर, भारत में हुआ। मनोज सिन्हा #पूर्वांचल का बड़ा चेहरा है और बीजेपी को #भूमिहार समुदाय से भी जोड़ता है | मनोज सिन्हा वर्तमान में रेलवे के राज्यमंत्री और संचार राज्यमंत्री (स्तंत्र प्रभार) तथा 16वीं #लोकसभा के सदस्य हैं। बीजेपी के बड़े नेता है संसद है और गाजीपुर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। वे भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) – बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र भी हैं। उन्होंने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (BHU), #वाराणसी से बी.टेक और एम.टेक (#सिविलइंजीनियरिंग) की उपाधियां प्राप्त कीं है | वे #बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के विद्यार्थी संघ के अध्यक्ष थे।
वर्ष 1989 से 1996 तक वे राष्ट्रीय परिषद के सदस्य थे। वर्ष 1996, 1999 और 2014 में उन्हें लोक सभा में निर्वाचित किया गया। उपस्थिति के उच्च आंकड़ों के साथ वे 13वीं लोक सभा के बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले सदस्यों में से एक रहे।
Like us: www.facebook.com/tilupnewsmail
(Log on: www.tvindialive.in | tvindialive.com | tvindialive.org)

कोयंबटूर में 77वें स्वतंत्रता दिवस 11 मीटर ऊंचा स्टील टावर पर घुमावदार एलईडी स्क्रीन
Elvish Yadav wins Bigg Boss OTT season 2, fans erupt in joy
Glimpses from 77th Independence Day at Red Fort in Delhi
सीएम योगी ने 77वें स्वतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
Happy 77th Independence Day
President raises climate change concerns in I-Day eve speech
Next year, on August 15 from Red Fort: PM Modi’s big remark on 2024
‘Bharat Mata is voice of every Indian’: Rahul extends wish on Independence Day
“Selfishness of few pushed nation to tragedy of Partition”: CM Yogi Adityanath 