रामपुर डेस्क/ सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान ने मंगलवार देर रात सपा कैम्प कार्यालय में कार्यकर्ताओं की सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा- हथियारों पर ज्यादा भरोसा मत करो मोदी जी। हथियारों से नहीं बल्कि कानून से देश चलते हैं। हम खतरनाक बातों की तफसील में नहीं जाना चाहते। शायद हम आखिरी पीढ़ी हैं जो अमन की बात कर रहे हैं। आजम ने आगे कहा- मोदी जी इतना परेशान करोगे तो लोगों को अपनी जिन्दगी से नफरत हो जाएगी, तब क्या होगा? हमारी बुजदिली का इम्तेहान कब तक? हम उन तमाम लोगों की निंदा करते हैं जिन्होंने बेगुनाहों की जान ली है।
अभी करीब 21 आईपीएस और आईएएस ऑफिसर्स ने लेटर लिखकर मुल्क के एनार्की (अराजकता) की तरफ जाने की बात कही है। एनार्की का लफ्ज बहुत खतरनाक है। आजम ने कहा- सिर्फ 6 महीने के लिए देश हमें दो, हम पार्लियामेंट से कानून पास कराकर हिन्दुस्तान के किसानों का कर्ज माफ करेंगे। हम उन्हें भीख या उनपर एहसान नहीं करेंगे, बल्कि उनकी जेब से निकाले हुए पैसे उन्हें वापस करेंगे। आजम खां ने कहा, हिन्दुस्तान का माहौल सबसे ज्यादा बदनसीब और निंदनीय है। हिन्दुस्तान छह दहाई के बाद अपने रास्ते से हट रहा है। हिन्दुस्तान के सियासतदान बैलेट के बजाए बुलेट का रास्ता इख्तियार करना चाहते हैं।
जुनैद, नजीब और पहलू खान का कत्ल तो प्रकाश में आ गए, लेकिन आमतौर पर जो ज्यादती हो रही है वो हुक्मरानी नहीं है। जब सिर उतरते हैं तो ताज उतर जाते हैं। बहुत खतरनाक खेल हो रहा है। आजम खान ने राष्ट्रपति चुनाव को लेकर नितीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा- बदलाव तो अभी आ जाता, लेकिन उस बिहार से जहां से एकता का नारा लगा था वही टूट गया। राष्ट्रपति के चुनाव में ही फैसला हो जाता। लेकिन ऐसा शख्स जिसने एकता की शुरुआत की थी उसने ही कश्ती में सुराग कर दिया।

कोयंबटूर में 77वें स्वतंत्रता दिवस 11 मीटर ऊंचा स्टील टावर पर घुमावदार एलईडी स्क्रीन
Elvish Yadav wins Bigg Boss OTT season 2, fans erupt in joy
Glimpses from 77th Independence Day at Red Fort in Delhi
सीएम योगी ने 77वें स्वतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
Happy 77th Independence Day
President raises climate change concerns in I-Day eve speech
Next year, on August 15 from Red Fort: PM Modi’s big remark on 2024
‘Bharat Mata is voice of every Indian’: Rahul extends wish on Independence Day
“Selfishness of few pushed nation to tragedy of Partition”: CM Yogi Adityanath 