लखनऊ डेस्क/ प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने मॉडल आवास देखने पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने एलडीए के डिजाइन में बदलाव के सुझाव दिए हैं। बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जियामऊ ये आवास देखने पहुंचे थे। एलडीए और डूडा ने यह मॉडल नगर निगम के जियामऊ में शेल्टर होम में बनाए हैं। मुख्यमंत्री की विजिट से पहले एलडीए के एक अधिकारी ने बताया था कि प्रधानमंत्री आवास योजना में आवास का एक मॉडल डिजाइन तैयार किया है।
यह मॉडल जियामऊ के शेल्टर होम में बनाया गया है। आवास की लागत सात लाख रुपये तक आएगी। इसमें 2.5 लाख रुपये तक की सब्सिडी केंद्र सरकार को देनी है। प्रदेश सरकार भी अपनी तरफ से अतिरिक्त सब्सिडी की घोषणा कर सकती है। बता दें कि सीएम ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए दो रूम मॉडल तैयार करने को कहा है। इस मॉडल को फाइनल शेप आवास विभाग देगा।
बता दें कि पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खुद 26 जून को इस मॉडल आवास को देखने आना था। ईद की वजह से इस कार्यक्रम को टाल दिया गया। हालांकि, इस बीच खुद नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना और सूडा के निदेशक शैलेंद्र सिंह इसका मुआयना कर चुके हैं।

कोयंबटूर में 77वें स्वतंत्रता दिवस 11 मीटर ऊंचा स्टील टावर पर घुमावदार एलईडी स्क्रीन
Elvish Yadav wins Bigg Boss OTT season 2, fans erupt in joy
Glimpses from 77th Independence Day at Red Fort in Delhi
सीएम योगी ने 77वें स्वतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
Happy 77th Independence Day
President raises climate change concerns in I-Day eve speech
Next year, on August 15 from Red Fort: PM Modi’s big remark on 2024
‘Bharat Mata is voice of every Indian’: Rahul extends wish on Independence Day
“Selfishness of few pushed nation to tragedy of Partition”: CM Yogi Adityanath 