लखनऊ डेस्क/ PWD में भ्रष्टाचार के खिलाफ योगी सरकार ने 550 से अधिक अफसरों पर कार्रवाई की हैं । सूबे के शासन की बागडोर संभालते ही योगी सरकार ने जीरो टॉलरेंस की बात कही थी । कार्यवाई के चलते अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, अवर अभियंता को बाहर भी किया जायेगा । इसके साथ ही, PWD में करीब 273 अफसरों पर जबरन रिटायरमेंट की गाज गिरेगी । इसके साथ ही स्क्रीनिंग में करीब 550 से अधिक अफसरों पर कार्रवाई की जाएगी ।
सरकार ने जो जीरो टॉलरेंस की बात कही थी, PWD में कार्रवाई के चलते योगी सरकार उसपर खरी उतरती नजर आ रही है । वहीं PWD के 392 अधिशासी अभियंताओं की स्क्रीनिंग की जा चुकी है, जिसमें 3 पर आरोप सिद्ध हो गया है । आरोप सिद्ध होने के साथ ही तीनों अफसरों को जबरन रिटायरमेंट दे दिया गया है । इसके साथ ही 351 सहायक अभियंताओं की भी स्क्रीनिंग की गयी, जिसमें 78 पर आरोप तय हुए ।
PWD ने कार्रवाई की जानकारी यूपी के मुख्य सचिव राजीव कुमार और सीएम योगी आदित्यनाथ को भेज दिया है।जिसके बाद सभी 78 आरोपियों को रिटायर किया गया । 151 अवर अभियंताओं सिविल की स्क्रीनिंग में 116 पर गाज गिरी । इसके साथ ही 116 अवर अभियंताओं को विभाग से रिटायर कर दिया गया है । 89 अवर अभियंता यांत्रिक की स्क्रीनिंग की गयी, जिसमें 71 पर कार्रवाई कर दी गयी है । जिसके तहत 55 की सेवा को समाप्त की गयी और 16 को सेवा से बर्खास्त किया गया । गौरतलब है कि, प्रदेश में भ्रष्टाचार को लेकर किसी भी सरकार द्वारा यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है ।

कोयंबटूर में 77वें स्वतंत्रता दिवस 11 मीटर ऊंचा स्टील टावर पर घुमावदार एलईडी स्क्रीन
Elvish Yadav wins Bigg Boss OTT season 2, fans erupt in joy
Glimpses from 77th Independence Day at Red Fort in Delhi
सीएम योगी ने 77वें स्वतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
Happy 77th Independence Day
President raises climate change concerns in I-Day eve speech
Next year, on August 15 from Red Fort: PM Modi’s big remark on 2024
‘Bharat Mata is voice of every Indian’: Rahul extends wish on Independence Day
“Selfishness of few pushed nation to tragedy of Partition”: CM Yogi Adityanath 