इस्लामाबाद डेस्क/ पाकिस्तान ने नई दिल्ली स्थित अपने ‘उच्चायोग के कर्मचारियों को परेशान’ करने की घटनाओं को लेकर अपने उच्चायुक्त सोहैल महमूद को परामर्श के लिए इस्लामाबाद वापस बुलाया है। यह जानकारी पाकिस्तान के विदेश विभाग के दफ्तर की ओर से गुरुवार को दी गई। पाकिस्तान विदेश विभाग के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने साप्ताहिक प्रेसवार्ता में कहा कि उच्चायुक्त से ‘अपने राजनयिकों को परेशान किए जाने की घटनाओं पर’ परामर्श किया जाएगा।
फैसल का कहना है कि भारत सरकार ने भारत में रह रहे पाकिस्तानी राजनयिकों और उनके परिवारों की सुरक्षा के उपाय नहीं किए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की सरकार ने इस मामले में भारतीय उप उच्चायुक्त और भारत के विदेश मंत्रालय से शिकायत की है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि ‘कर्मचारी और उनके परिवारों को नई दिल्ली में हाल के दिनों में भारतीय एजेंसियों द्वारा परेशान किया गया, धमकियां दी गईं और उनके साथ हिंसा की गई।’
पाकिस्तान का कहना है कि पिछले सप्ताह नई दिल्ली में उसके उप उच्चायुक्त की कार का पीछा किया गया और उनके चालक को लोंगों के समूह ने गालियां भी दी थीं। पाकिस्तान की शिकायतों पर प्रतिक्रिया देते हुए नई दिल्ली की ओर पिछले सप्ताह आश्वस्त किया गया कि भारत राजनयिकों को सुरक्षित माहौल प्रदान करने के लिए पूरा प्रयास करेगा। इस बात का भी जिक्र किया गया कि भारतीय अधिकारियों को भी पिछले साल पाकिस्तान में परेशानी झेलनी पड़ी थी लेकिन उन्होंने शांत व सतत कूटनीति के जरिए उसका समाना किया था।

कोयंबटूर में 77वें स्वतंत्रता दिवस 11 मीटर ऊंचा स्टील टावर पर घुमावदार एलईडी स्क्रीन
Elvish Yadav wins Bigg Boss OTT season 2, fans erupt in joy
Glimpses from 77th Independence Day at Red Fort in Delhi
सीएम योगी ने 77वें स्वतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
Happy 77th Independence Day
President raises climate change concerns in I-Day eve speech
Next year, on August 15 from Red Fort: PM Modi’s big remark on 2024
‘Bharat Mata is voice of every Indian’: Rahul extends wish on Independence Day
“Selfishness of few pushed nation to tragedy of Partition”: CM Yogi Adityanath 