लखनऊ/नयी दिल्ली डेस्क/ भाजपा ने बसपा अध्यक्ष मायावती के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए आज रात अपनी उत्तर प्रदेश शाखा के उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह को पार्टी से निकाल दिया।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने उन्हें पार्टी से बख्रास्त कर दिया। इससे कुछ घंटे पहले उन्होंने सिंह को सभी संगठनात्मक जिम्मेदारियों से मुक्त करने की घोषणा की थी।
भाजपा सूत्रों ने कहा कि पार्टी के नियमों के तहत सिंह छह साल तक पार्टी से बाहर रहेंगे।
सिंह की टिप्पणी को लेकर आज राज्यसभा में जोरदार हंगामा हुआ। महिला सांसद सहित राज्यसभा सदस्यों ने टिप्पणी की कड़ी आलोचना की। राज्यसभा के उप सभापति पी जे कुरियन ने कहा कि सदन चाहता है कि सरकार ‘‘अक्षम्य’’ टिप्पणी के लिए भाजपा नेता के खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करे।
सदन के नेता अरूण जेटली ने टिप्पणी के लिए खेद जताते हुए उसे बेहद निंदनीय बताया। लेकिन मायावती इससे संतुष्ट नहीं हुइर्ं और सिंह को भाजपा से निकालने और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
इसी बीच बसपा ने लखनऊ में पुलिस से शिकायत कर अपमानजनक टिप्पणी के लिए सिंह के खिलाफ अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की।

कोयंबटूर में 77वें स्वतंत्रता दिवस 11 मीटर ऊंचा स्टील टावर पर घुमावदार एलईडी स्क्रीन
Elvish Yadav wins Bigg Boss OTT season 2, fans erupt in joy
Glimpses from 77th Independence Day at Red Fort in Delhi
सीएम योगी ने 77वें स्वतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
Happy 77th Independence Day
President raises climate change concerns in I-Day eve speech
Next year, on August 15 from Red Fort: PM Modi’s big remark on 2024
‘Bharat Mata is voice of every Indian’: Rahul extends wish on Independence Day
“Selfishness of few pushed nation to tragedy of Partition”: CM Yogi Adityanath 