यूपी डेस्क/ सरकार लखनऊ, वाराणसी, मेरठ, मुरादाबाद व गोरखपुर की बिजली व्यवस्था निजी हाथों में सौंपने जा रही है। आगरा की तर्ज पर इन शहरों की बिजली व्यवस्था व्यवस्था कैंपैक्स बेस्ड फ्रेंचाइजी को सौंपने के प्रस्ताव को योगी कैबिनेट ने हरीझंडी दे दी है। सरकार की मंजूरी मिलने के बाद अब पावर कार्पोरेशन इन शहरों के लिए फ्रेंचाइची के चयन की प्रक्रिया शुरू करेगा। फ्रेंचाइजी केचयन के बाद उसके साथ एग्रीमेंट किया जाएगा और फिर उसे बिजली व्यवस्था हस्तांतरित की जाएगी।
हस्तांतरण के बाद इन शहरों में बिजली कनेक्शन देने से लेकर राजस्व वसूली तक का सारा काम बतौर फ्रेंचाइजी निजी कंपनी करेगी। कैबिनेट के फैसले के अनुसार प्रदेश के बिजली सेक्टर को वित्तीय रूप से स्वावलंबी बनाने के लिए लाइन हानियों में कमी करने, आपूर्ति की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए आवश्यक पूंजी करने, उपभोक्ताओं को मिलने वाली सुविधाओं में सुधार करने के मकसद से लखनऊ, वाराणसी, मेरठ, मुरादाबाद व गोरखपुर में कैंपेक्स बेस्ड विद्युत वितरण फ्रेंचाइजी व्यवस्था प्रस्तावित है।
सरकार का कहना है कि देश के अन्य नगरों के साथ-साथ प्रदेश में आगरा में यह व्ववस्था लागू की गई है जिसका एक स्वतंत्र अध्ययन कराया गया। अध्ययन में यह पाया गया कि आगरा में फ्रेंचाइजी द्वारा लगभग 800 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है। वहां लाइन हानियों में तेजी से कमी आई है और उपभोक्ताओं की संतुष्टि सभी मानकों पर बढ़ी है। सरकार का यह भी कहना है कि फ्रेंचाइजी व्यवस्था लागू करने के बाद प्रदेश के सीमित वित्तीय संसाधनों को ग्रामीण क्षेत्रों में मजरों के विद्युतीकरण व बिजली वितरण प्रणाली के सुदृढ़ीकरणके लिए उपलब्ध कराया जा सकेगा।

कोयंबटूर में 77वें स्वतंत्रता दिवस 11 मीटर ऊंचा स्टील टावर पर घुमावदार एलईडी स्क्रीन
Elvish Yadav wins Bigg Boss OTT season 2, fans erupt in joy
Glimpses from 77th Independence Day at Red Fort in Delhi
सीएम योगी ने 77वें स्वतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
Happy 77th Independence Day
President raises climate change concerns in I-Day eve speech
Next year, on August 15 from Red Fort: PM Modi’s big remark on 2024
‘Bharat Mata is voice of every Indian’: Rahul extends wish on Independence Day
“Selfishness of few pushed nation to tragedy of Partition”: CM Yogi Adityanath 