नई दिल्ली डेस्क/ वाट्स एप पर गलत सूचनाएं और फर्जी खबरों को बढ़ावा देने को लेकर गहन जांच का सामना कर रही उसकी पैरेंट कंपनी फेसबुक ने कहा है कि अपने इंस्टैंट मोबाइल मैसेजिंग प्लेटफार्म के 20 करोड़ यूजर्स के लिए पीयर-टू-पीयर भुगतान फीचर को शुरू करने के लिए सरकार की हरी झंडी का इंतजार कर रही है।
साल 2018 की दूसरी तिमाही के नतीजों को जारी करते हुए कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क जकरबर्ग ने विश्लेषकों को बताया कि कंपनी भारत में कुछ समय से वाट्स एप पर भुगतान फीचर का परीक्षण कर रही है।
जकरबर्ग ने कहा, यह लोगों को एक-दूसरे को पैसे भेजने और अधिक वित्तीय समावेशन में योगदान देने का एक आसान तरीका प्रदान करता है। इसे शानदार प्रतिक्रिया मिली है। सभी संकेत यह प्रदर्शित करते हैं कि सरकार द्वारा मंजूरी मिलने के बाद बड़े पैमाने पर यूजर्स इसका प्रयोग करेंगे।
इस साल की शुरुआत में वाट्स एप ने अपने भुगतान फीचर का बीटा वर्सन करीब 10 लाख यूजर्स के लिए जारी किया था। भारत में बीटा वर्सन का परीक्षण करनेवाले यूजर्स का कहना है कि वाट्स एप के इंटरफेस में सपोर्ट करनेवाले बैंकों की लंबी सूची है और वाट्स एप के सेटिंग मेनू में भुगतान फीचर दिखता है।

कोयंबटूर में 77वें स्वतंत्रता दिवस 11 मीटर ऊंचा स्टील टावर पर घुमावदार एलईडी स्क्रीन
Elvish Yadav wins Bigg Boss OTT season 2, fans erupt in joy
Glimpses from 77th Independence Day at Red Fort in Delhi
सीएम योगी ने 77वें स्वतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
Happy 77th Independence Day
President raises climate change concerns in I-Day eve speech
Next year, on August 15 from Red Fort: PM Modi’s big remark on 2024
‘Bharat Mata is voice of every Indian’: Rahul extends wish on Independence Day
“Selfishness of few pushed nation to tragedy of Partition”: CM Yogi Adityanath 