पटना डेस्क/ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) की पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में गुरुवार को आयोजित ‘भाजपा हराओ-देश बचाओ’ रैली में विपक्षी दलों ने अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ जमकर हमला बोला। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने हालांकि इस रैली से खुद को किनारे कर लिया। तेजस्वी यादव के बजाए राजद की ओर से प्रदेशाध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे ने रैली में शिरकत की।
इस रैली में वामपंथी दलों के अलावा कांग्रेस, लोकतांत्रिक जनता दल (लोजपा), हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और राजद के नेताओं ने शिरकत की। रैली में वक्ताओं ने राफेल सौदे में अनियमितता, महंगाई, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हो रह वृद्धि, दलितों व किसानों पर हो रहे अत्याचार, रोजगार और राम मंदिर निर्माण को लेकर राज्य और केंद्र सरकार को घेरने की भी कोशिश की।
भाकपा के महासचिव सुधाकर रेड्डी ने भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर निशाना साधते हुए लोगों को आगाह किया कि इन दोनों से देश को खतरा है। उन्होंने कहा कि देश में आज जाति, संप्रदाय के नाम पर फूट डालने की कोशिश की जा रही है। भाजपा पर मुसलमानों को डराने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि आज विभिन्न रूपों से मुसलमानों को डराने की कोशिश की जा रही है। गोहत्या के नाम पर लोगों को निशाना बनाया जा रहा है।
भाकपा नेता ने कहा, ‘भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बेटे ने गुजरात में गलत तरीके से धन कमाया, लेकिन उसपर कोई कार्रवाई नहीं हुई बल्कि छात्र नेता कन्हैया कुमार ने संघ परिवार से लोगों की आजादी की बात कही, तो उसे कई मामलों में फंसाया गया।’ जेएनयू छात्र संघ के पूर्व नेता कन्हैया कुमार ने भाजपा की सभी विरोधी पार्टियों से एक होने की अपील करते हुए कहा कि भाजपा को हराना कोई मुश्किल काम नहीं है लेकिन इसके लिए सभी को एक साथ आना पड़ेगा। उन्होंने राम मंदिर निर्माण की बात करते हुए कहा कि पिछले चुनाव से पहले भी राममंदिर निर्माण की बात कही गई थी लेकिन भाजपा कार्यालय का भवन बन गया पर राममंदिर नहीं बन सका।
उन्होंने शिक्षा क्षेत्र में बजट की राशि कम किए जाने पर भाजपा सरकार की आलोचना की। कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि आज तक बिहार को छोड़कर कहीं भी मुख्यमंत्री का अपहरण होते नहीं देखा है। बिहार में भाजपा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का अपहरण कर लिया है। आजाद ने नोटबंदी का जिक्र करते हुए कहा कि नोटबंदी केंद्र सरकार की सबसे बड़ी साजिश थी। भाजपा की नोटबंदी और वस्तु एवं सेवा (जीएसटी) कर से देश में बेरोजगारों की संख्या में 35 लाख का इजाफा हो गया।
उन्होंने कहा कि इसी गांधी मैदान में बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन की रैली में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में नीतीश कुमार के नाम की घोषणा की गई थी लेकिन उन्होंने अब दूसरा विवाह कर लिया। इससे पहले लोकतांत्रिक जनता दल के शरद यादव ने कहा कि आज लोकतंत्र खतरे में है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने जनता के विश्वास को धोखा देकर भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाई है। उन्होंने रैली में आए लोगों को सावधान करते हुए कहा कि केंद्र में अगर फिर से मोदी की सरकार बनी, तो भारत में लोकतंत्र का खात्मा हो जाएगा।
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने देश में समान शिक्षा प्रणाली लागू करने पर जोर देते हुए कहा कि आज अल्पसंख्यकों और दलितों पर लगातार हमले हो रहे हैं।भाकपा (माले) के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार राफेल घोटाले में चोरी और सीनाजोरी कर रही है। उन्होंने अगले चुनाव में भाजपा को हटाने की अपील करते हुए लोगों से कहा, ‘केंद्र में भाजपा की सरकार हादसा है और पटना के गांधी मैदान में हो रही यह रैली दुबारा हादसा होने से बचाएगी।’ उन्होंने बड़े गठबंधन की आवश्यकता बताते हुए कहा कि इसके लिए वामदल और समाजवादियों को एक साथ आना होगा।

कोयंबटूर में 77वें स्वतंत्रता दिवस 11 मीटर ऊंचा स्टील टावर पर घुमावदार एलईडी स्क्रीन
Elvish Yadav wins Bigg Boss OTT season 2, fans erupt in joy
Glimpses from 77th Independence Day at Red Fort in Delhi
सीएम योगी ने 77वें स्वतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
Happy 77th Independence Day
President raises climate change concerns in I-Day eve speech
Next year, on August 15 from Red Fort: PM Modi’s big remark on 2024
‘Bharat Mata is voice of every Indian’: Rahul extends wish on Independence Day
“Selfishness of few pushed nation to tragedy of Partition”: CM Yogi Adityanath 