नई दिल्ली डेस्क/ बिजली मंत्री आर के सिंह ने कहा है कि सौभाग्य योजना के तहत हर घर तक बिजली पहुंचाने का काम तय समय सीमा से एक माह पहले ही पूरा कर लिया जायेगा। उन्होंने कहा सौभाग्य योजना को फरवरी तक पूरा कर लिया जाएगा, जबकि इसके लिए मार्च की समयसीमा तय की गयी थी। यह योजना 16,320 करोड़ रुपये की है।
हालांकि, इससे पहले इस साल जुलाई में सिंह की अध्यक्षता में हुई राज्यों के बिजली मंत्रियों की बैठक में 31 दिसंबर, 2018 तक ही देश के हर घर तक बिजली पहुंचाने का संकल्प सर्वसम्मति से लिया गया था।
राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा, “हम पहले ही 2.2 करोड़ घरों तक बिजली पहुंचा चुके हैं। हम हर दिन एक लाख घरों का विद्युतीकरण कर रहे हैं। करीब और डेढ़ महीने में हम लक्ष्य हासिल कर लेंगे।”
उन्होंने कहा, “हमने मार्च, 2019 तक हर घर के विद्युतीकरण का लक्ष्य रखा है। लेकिन हम जनवरी के आखिर या फरवरी में ही लक्ष्य को प्राप्त कर लेंगे।” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 सितंबर, 2017 को प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना (सौभाग्य योजना) की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत देश के ग्रामीण इलाकों में सभी घरों और शहरी इलाकों में गरीब परिवारों को निशुल्क बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराया जा रहा है।
योजना के लिये सार्वजनिक क्षेत्र की आरईसी लिमिटेड को शीर्ष एजेंसी प्राधिकृत किया गया है। समारोह की मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा की उपस्थिति में इस अवसर पर ऊर्जा मंत्रालय ने आवासीय भवनों के लिये ‘इको निवास सहिंता 2018’ की भी शुरुआत की। इसका मकसद मकानों के निर्माण और उनके डिजाइन में ऊर्जा दक्षता को बढ़ावा देना है ताकि मकान में रहने वालों और पर्यावरण का लाभ हो।

कोयंबटूर में 77वें स्वतंत्रता दिवस 11 मीटर ऊंचा स्टील टावर पर घुमावदार एलईडी स्क्रीन
Elvish Yadav wins Bigg Boss OTT season 2, fans erupt in joy
Glimpses from 77th Independence Day at Red Fort in Delhi
सीएम योगी ने 77वें स्वतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
Happy 77th Independence Day
President raises climate change concerns in I-Day eve speech
Next year, on August 15 from Red Fort: PM Modi’s big remark on 2024
‘Bharat Mata is voice of every Indian’: Rahul extends wish on Independence Day
“Selfishness of few pushed nation to tragedy of Partition”: CM Yogi Adityanath 