स्पोर्ट्स डेस्क/ दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने कहा है कि वह अपने कप्तान क्विंटन डी कॉक के साथ अलगाव में रहना पसंद करेंगे। इस समय पूरा विश्व कोरोनावायरस से जूझ रहा है जिसने अभी तक 9,000 लोगों की जान ले ली हैं। एक वेबसाइट ने स्टेन के हवाले से लिखा है, “मैं डी कॉक जैसे शख्स के साथ अलगाव में रहना पसंद करूंगा।”
अपनी इस पंसद का कारण बताते हुए स्टेन ने कहा कि डी कॉक एक अच्छे बाबर्ची हैं और उनके साथ रहने से उन्हें मछली पकड़ने के वीडियो देखने का समय मिलेगा। उन्होंने कहा, “वह मेरे विश्व के पसंदीदा लोगों में से हैं। अगर आप उनके होटल के कमरे में जाएंगे तो वो या तो मछली पकड़ने की तैयारी में लगे होंगे या फिर खाना बनाने के वीडियो देख रहे होंगे। जब आप उनके घर पर जाएंगे तो वह यही काम कर रहे होंगे।”
उन्होंने कहा, “मुझे खाना बनाना पसंद नहीं है और वह जानते हैं तो यह अच्छा होगा क्योंकि ऐसे में मैं वो सभी मछली पकड़ने के वीडियो देख सकता हूं जो वो देख रहे होंगे। वह खाना बना सकते हैं।” उनसे जब पूछा गया कि वह ऐसे समय में किस मैच को देखना पसंद करेंगे तो उन्होंने कहा, “मैं 1999 तक के सभी विश्व कप देखूंगा. 1992, 96, 99.. मुझे यह सभी पसंद हैं।” उन्होंने कहा, “दक्षिण अफ्रीका में खेला गया विश्व कप (2003) भी क्योंकि तभी मैं ब्रैट ली जैसे गेंदबाजों को पसंद करने लगा था क्योंकि मैं जानता था कि मैं उनके खिलाफ खेल सकता हूं और उनसे मिल सकता हूं।”

कोयंबटूर में 77वें स्वतंत्रता दिवस 11 मीटर ऊंचा स्टील टावर पर घुमावदार एलईडी स्क्रीन
Elvish Yadav wins Bigg Boss OTT season 2, fans erupt in joy
Glimpses from 77th Independence Day at Red Fort in Delhi
सीएम योगी ने 77वें स्वतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
Happy 77th Independence Day
President raises climate change concerns in I-Day eve speech
Next year, on August 15 from Red Fort: PM Modi’s big remark on 2024
‘Bharat Mata is voice of every Indian’: Rahul extends wish on Independence Day
“Selfishness of few pushed nation to tragedy of Partition”: CM Yogi Adityanath 