लखनऊ डेस्क/ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस कांड को लेकर समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा और कहा कि आखिर किसी भी अपराध में शामिल हर अपराधी का संबंध सपा से ही क्यों होता है। उत्तर प्रदेश बजट 2021-22 पर बुधवार को विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हाथरस की घटना में जो मुख्य आरोपी सामने आया है उसका सीधा सम्बन्ध समाजवादी पार्टी से है। साथ ही उन्होंने सदन से सवाल किया आखिर हर अपराधी समाजवादी क्यों होता है। हाथरस कांड की पीड़िता खुलेआम समाजवादी नेता का नाम ले रही है। मुख्यमंत्री के इतना कहते ही सदन में शोरशराबे की स्थिति उत्पन्न हो गयी। उन्होंने सपा सदस्यों को सलाह देते हुए कहा कि उन लोगों को सच स्वीकारने की आदत डालनी चाहिए।
इस पर नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने एक पोस्टर दिखाते हुए कहा कि इसमें भाजपा सांसद के साथ व्यक्ति खड़ा है। इस पर योगी ने कहा कि वहां एक समाजवादी पार्टी की रैली होने वाली है। उस रैली में उस व्यक्ति के पोस्टर होडिर्ंग लगे हैं। होडिर्ंग, पोस्टर में समाजवादी पार्टी के नेताओं के भी चित्र हैं।
यूपी विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामधारी सिंह दिनकर की कविता की पंक्तियां सच है विपत्ति जब आती है तो कायर को ही दहलाती है, सूरमा नहीं विचलित होते क्षण एक नहीं धीरज खोते। विघ्नों गले लगाते हैं, कांटों में राह बनाते हैं, मुंह से कभी नहीं उफ कहते। सुनाते हुए कहा कि देश के लिए और प्रदेश के लिए अक्षरश: सही बैठती हैं। बजट के परिप्रेक्ष्य में यदि देखना हो तो बिना विचलित हुए हम लोगों ने इसका अनुसरण किया है। उन्होंने कहा जो पिछली सरकारें थीं वह केवल चार्वाक के सिद्धांत श्यावज्जीवेत्सुखं जीवेत ऋणं कृत्वा घृतं पिबेत्श, यानि मनुष्य जब तक जीवित रहे तब तक सुख पूर्वक जिये। ऋण करके भी घी पिये के सिद्धांत पर कार्य करती थीं।
विधान सभा में बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बजट अभिभाषण पर चली चर्चा के जवाब में एक बार फिर विपक्ष को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले की सरकार में उत्तर प्रदेश एक बीमारू राज्य था। देश के बीमारू राज्यों में यूपी नम्बर वन था, लेकिन भारतीय जनता पार्टी के सत्तारूढ़ होने के बाद स्थितियां परिस्थितियां बदली हैं। सरकार की कार्यसंस्कृति से बदलाव लोगों को देखने को मिल रहा है। वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए बजट की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व में पेश किए गए बजटों की तर्ज पर इस बार के बजट की सर्वत्र सराहना हो रही है। पूर्व प्रशासनिक और वित्तीय सेवाओं से जुड़े अधिकारियों और औद्योगिक घरानों ने बजट की प्रशंसा की है। कोरोना महामारी के चलते आई दिक्कतों को दूर करने के लिए बजट में बेहतर ढंग से प्रबन्धन किया गया है।

कोयंबटूर में 77वें स्वतंत्रता दिवस 11 मीटर ऊंचा स्टील टावर पर घुमावदार एलईडी स्क्रीन
Elvish Yadav wins Bigg Boss OTT season 2, fans erupt in joy
Glimpses from 77th Independence Day at Red Fort in Delhi
सीएम योगी ने 77वें स्वतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
Happy 77th Independence Day
President raises climate change concerns in I-Day eve speech
Next year, on August 15 from Red Fort: PM Modi’s big remark on 2024
‘Bharat Mata is voice of every Indian’: Rahul extends wish on Independence Day
“Selfishness of few pushed nation to tragedy of Partition”: CM Yogi Adityanath 