लखनऊ डेस्क/ समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज करते हुए कहा कि प्रदेश और इसकी राजधानी लखनऊ में अपराधी बेलगाम हैं, मगर मुख्यमंत्री इससे बेखबर होकर पश्चिम बंगाल और असम की कानून-व्यवस्था सुधारने में व्यस्त हैं। यादव ने पश्चिम बंगाल और असम में जल्द होने वाले विधानसभा चुनाव के लिये भाजपा के प्रचार में इन दिनों व्यस्त मुख्यमंत्री आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए बुधवार को एक बयान में कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राज में अपराधी बेखौफ होकर पुलिस पर ही हमलावर हो रहे हैं। पुलिस का मनोबल गिरा हुआ है। अपराधी सत्ता संरक्षित होने के कारण निडर हैं कि उन पर हाथ डालने वाला पुलिसकर्मी ही निलम्बित होगा।
उन्होंने कहा, ”महिला अपराधों को रोकने के खोखले दावे करने वाली BJP सरकार और उसके मुख्यमंत्री योगी पूरी तरह नाकाम हो चुके हैं। यही वजह है कि योगी अपने राज्य के हालात से बेखबर होकर पश्चिम बंगाल और असम की कानून-व्यवस्था सुधारने में व्यस्त हैं। ”यादव ने कहा कि महिलाओं एवं बच्चियों के साथ अपराध में राजधानी लखनऊ अव्वल नम्बर पर आ गई है। कोई दिन ऐसा नहीं जाता जब लूट, अपहरण, हत्या और दुष्कर्म की घटनाएं न होती हों।
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि BJP जनता के बुनियादी मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए जादुई जुमले उछालने लगती है। वह झूठे आंकड़ों से जनता को भ्रमित करने की चाहे जितने तिकड़म कर ले, मगर अब वह सफल होने वाली नहीं है। सभी को BJP के दावों में छुपे सच का पता चल गया है और वह झूठों को 2022 के चुनावों में सही सबक सिखाएगी।

कोयंबटूर में 77वें स्वतंत्रता दिवस 11 मीटर ऊंचा स्टील टावर पर घुमावदार एलईडी स्क्रीन
Elvish Yadav wins Bigg Boss OTT season 2, fans erupt in joy
Glimpses from 77th Independence Day at Red Fort in Delhi
सीएम योगी ने 77वें स्वतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
Happy 77th Independence Day
President raises climate change concerns in I-Day eve speech
Next year, on August 15 from Red Fort: PM Modi’s big remark on 2024
‘Bharat Mata is voice of every Indian’: Rahul extends wish on Independence Day
“Selfishness of few pushed nation to tragedy of Partition”: CM Yogi Adityanath 