पटना डेस्क/ राष्ट्रीय जनता दल (राजद) में तकरार अब सार्वजनिक हो चुकी है। इस बीच, छात्र राजद अध्यक्ष पद से आकाश यादव को हटाए जाने से नाराज तेजप्रताप यादव ने गुरुवार को प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह पर कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो वे कोर्ट जाएंगे और जब तक कार्रवाई नहीं होगी, तब तक पार्टी के किसी गतिविधि में शामिल नहीं होंगे।
पटना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए हसनपुर के विधायक तेजप्रताप ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष पार्टी संविधान से अलग हटकर काम कर रहे हैं। तेजप्रताप ने सवाल किया, किसी को पार्टी से हटाने से पहले आपने शोकाउज नोटिस क्यों नहीं भेजा। पार्टी और नियम के विरुद्ध जाकर प्रदेश अध्यक्ष ने यह कार्रवाई की है। बिना नियम कानून जाने कोई प्रदेश अध्यक्ष थोड़े ही बन जाता है।
उन्होंने कहा कि यह कोई देखे या नहीं देखे लेकिन जनता सब कुछ देख रही है। इसका खामियाजा पार्टी को भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि वे सत्य के साथ हैं। सत्य की विजय होगी। ऐसे ही सत्यमेव जयते नहीं किया जाता है। उन्होंने कहा, हम बराबर सच्चाई के साथ खड़े हैं। राजद प्रदेश अध्यक्ष पर आरोप लगाते हुए पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, राजद कार्यालय का हाल यह है कि कोई आदमी पार्टी कार्यालय में जाना नहीं चाहता। आम कार्यकर्ताओं, यहां तक कि विधायकों को बेइज्जत किया जाता है।
तेजप्रताप ने जगदानंद सिंह पर कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो वे कोर्ट जाएंगे। जब तक कार्रवाई नहीं होगी तब तक वे पार्टी की किसी गतिविधि में शामिल नहीं होंगे। उल्लेखनीय है कि सिंह ने बुधवार को तेजप्रताप के करीबी माने जाने वाले छात्र राजद अध्यक्ष आकाश यादव को पद से हटाते हुए गगन कुमार को यह जिम्मेदारी दे दी।

कोयंबटूर में 77वें स्वतंत्रता दिवस 11 मीटर ऊंचा स्टील टावर पर घुमावदार एलईडी स्क्रीन
Elvish Yadav wins Bigg Boss OTT season 2, fans erupt in joy
Glimpses from 77th Independence Day at Red Fort in Delhi
सीएम योगी ने 77वें स्वतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
Happy 77th Independence Day
President raises climate change concerns in I-Day eve speech
Next year, on August 15 from Red Fort: PM Modi’s big remark on 2024
‘Bharat Mata is voice of every Indian’: Rahul extends wish on Independence Day
“Selfishness of few pushed nation to tragedy of Partition”: CM Yogi Adityanath 