—————
1.लग्न में शुक्र के स्थित होने पर व्यक्ति अनेक कलाओं में पारंगत होता है| दूसरे की जीवन साथी में अधिक रूचि, विचार अच्छे होते है पर कर्म नहीं| मधुरभाषी तथा सुन्दर अंगों वाला संयमहीन तथा शीघ्र ही सवंमित होता है| विलासी, प्रवास करने वाला घुमक्कड़ और अनेक सम्बन्ध बनाने वाला होता है|
2. स्थान में शुक्र होने से जातक को ठंडा व् मीठा खाना अधिक पसंद करता है| विलासिता में सभी धन खर्च कर देता है| कौवे की भांति जो नहीं खाना चाहिए वो खा लेता है| कुचेष्टि, दुःप्रवृत्ति, संकट पड़ने पर कद्दू की भांति व्यवहार वाला होता है| संकट पड़ने पर राज्य प्रसार सिकुड़ जाता है| मधुमेह रोग होता है| परिवार के लिए अप्रिय व्यक्ति होता है| दूसरों में त्रुटियां निकालते है|
3.तृतीय भाव में शुक्र होने पर जातक की पुत्रियों को कष्ट रहता है तथा जातक कपटी होता है| अत्यन्त क्रोधी, अंधविश्वासी तथा व्यसन में रत रहता है|
भाई का धन हड़पने वाला अधिक घमंडी जल्दी-जल्दी बोलने वाला विकृत चेहरे वाला, दान देने को कहता है पर देता नहीं| परन्तु दयालु होता है| जातक सयमि नहीं होता|
4. चतुर्थ स्थान में शुक्र होने पर जातक ह्रदय का रोगी, दूसरों का धन हड़पने का योग और अपने मां के तथा बच्चों के मां के धन को ठगने वाला, माता-पिता के लिए अरिष्ट, बहुत धनि और बहुत संतान वाला जातक होता है| अनेक देशों का भ्रमण करता है और निरन्तर कार्य करता है| स्वयं प्रशंशक होता है और बहुत नौकर चाकर होते है|
5. पंचम स्थान में शुक्र होने से जातक के अनेक प्रणय सम्बन्ध होते है| और प्रणय सम्बन्ध के लिए घर छोड़ देते है| अर्थात भाग जाते है|श्रृंगार प्रिय होते हैं, बहुत सम्मान चाहते हैऔर अधिक उत्साही होते है| माता से विरोध होता है| अधिक कन्याओं का जन्म होता है| बुद्धि परिवर्तनशील होती है| मनोरंजन में अधिक रूचि होती है|
6. छठे भाव में शुक्र होने से पुत्रों को कष्ट और पत्नी रोगणी होती है| जातक को उच्च पद प्राप्त होता है| गूढ़ ज्ञान होता है| नेत्र रोगी और शर्करा रोग की सम्भावना होती है| ठण्ड से प्रभावित, धर्म में विशेष रूचि होती है| जातक संतोषी और समदर्शी होता है|
7. सप्तम भाव में शुक्र-व्यक्ति घर की उपेक्षा करने वाला होता है| पर स्त्री में आशक्ति रखता है| मध्य आयु में जीवन साथी से वियोग हो जाता है| वह अत्यन्त क्रोधी होता है| उसकी पत्नी झूठ और कर्कश वाणी बोलने वाली होती है| पिता से शनि की तरह विरोध रहता है| दृष्टि में दोष (भेंगापन) होता है| पिता को मधुमेह रोग होता है तथा पुत्र को मानसिक रोग होता है|
8. अष्टम भाव में शुक्र- प्रणय (प्रेम) सम्बन्ध को लेकर परिवार शत्रुवत व्यवहार करता है| वाणी अत्यन्त मधुर होते हुए भी विषैली हो जाती है| अत्यन्त बुद्धिमान माता के स्नेह का पात्र और माता की शक्ल सूरत वाला होता है| अधिक सम्मान चाहने वाला और समृद्धिवान जातक होता है|
9. धर्म स्थान में शुक्र – व्यक्ति अधिक धार्मिक प्रवृत्ति व् कम शत्रु और अधिक मित्रों वाला, अत्यधिक विलासी और श्रृंगार करने वाला,चिरयुवा, परिवार का मुखिया होता है| पिता से सदैव मतभेद-विरोध रहता है| पत्नी घुमक्कड़ और झूठ बोलने वाली होती है| पुत्र-पुत्रिया अधिक होती है| जातक चंद्रमणि के सामान द्रविभूत होता है|
10. दशम भाव में शुक्र – पिता का प्रिय, माता का विरोधी, श्रृंगार में रूचि अनेक प्रेम सम्बन्ध बंनाने में बुद्धि लगती है| जातक अधिक बोलने वाला होता है| सुन्दर दिखने वाला आकर्षण का केंद्र होता है| सुन्दर अंगों वाला होता है| अनेक प्रेम सम्बन्ध बनाने वाला होता है| गले में टॉन्सिल की शल्य क्रिया होती है| सदैव व्यय करने वाला होता है|
11. एकादश स्थान में शुक्र – पत्नी रोगणी होती है| जातक घर में रूचि न लेकर दूसरे के कार्यों में रूचि लेता है| जो चाह ले वही करता है| प्रतिष्ठा के लिए अत्यन्त निष्ठावान और स्वेक्षाचारित होते है| अत्यन्त महत्तवाकांक्षी और कामना रखने वाले होते है| कभी-कभी वाक् युद्ध करने वाला होता है| त्याग करने वाला समझौता नहीं करते जो सोंचा वही करते है| अधिक सोने वाला, कर्मठ और सुन्दर होता है|
12. द्वादश भाव में शुक्र होने से जातक सर्वगुण संपन्न होता है| वाणी व्यवहार में व्यंग करने वाला होता है| ज्ञानी होते हुए भी सम्मान चाहता है तथा सम्मान के लिए संघर्षरत रहता है| अनेक प्रकार के कार्य करने वाला अनेक कार्यों को जानने वाला किन्तु किसी एक विषय का विशेषज्ञ नहीं होता| अपना कार्य सिद्ध करने के लिए मित्रता करने वाला और अधिक इच्छा करने वाला दुर्बल शरीर वाला तथा कुटुंबजनों से असंतुष्ट रहने वाला होता है|
=============
जन्म कुंडली में बैठे कष्टकारी ग्रहों से मुक्ति हेतु
ग्रहों का उपाय ज्योतिषाचार्य एस. सी. गुप्ता के साथ |
अपनी कुण्डली भेज कर अपनी समस्याओं से आज ही निदान प्राप्त करें| रूपये 1100 /- में अपनी जनम कुंडली प्राप्त करें…सटीक उपायों के साथ| संक्षिप्त कुण्डली विश्लेषण- रुपये 500 /- (ई-मेल द्वारा)|
व्यापार में लाभ हेतु, मांगलिक दोष (मंगल दोष) का उपाय, विवाह कुण्डली मिलान हेतु, शनि ग्रह के उपाय हेतु, गुरु चाण्डाल योग उपाय हेतु, काल सर्प योग उपाय हेतु अवं अन्य ग्रहो से कुपित जन्म कुण्डली से लाभ हेतु सम्पर्क करें|
——————–
E-mail:rashisanyog@gmail.com
=============
Like us: www.facebook.com/rashisanyog
——————-
www.rashisanyog.com

कोयंबटूर में 77वें स्वतंत्रता दिवस 11 मीटर ऊंचा स्टील टावर पर घुमावदार एलईडी स्क्रीन
Elvish Yadav wins Bigg Boss OTT season 2, fans erupt in joy
Glimpses from 77th Independence Day at Red Fort in Delhi
सीएम योगी ने 77वें स्वतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
Happy 77th Independence Day
President raises climate change concerns in I-Day eve speech
Next year, on August 15 from Red Fort: PM Modi’s big remark on 2024
‘Bharat Mata is voice of every Indian’: Rahul extends wish on Independence Day
“Selfishness of few pushed nation to tragedy of Partition”: CM Yogi Adityanath 