रामपुर डेस्क/ पूर्व सांसद और अभिनेत्री जयाप्रदा ने सपा नेता आजम खां पर तंज कसा है। गुरुवार को यहां उन्होंने एक चुनावी रैली में कहा, ‘आजम को औरत के आंसुओं की सजा मिल रही है। अल्लाह की लाठी बेआवाज होती है। आजम ने सत्ता में रहते हुए लोगों पर इतने जुल्म ढाए कि आज जो कुछ भी उनके साथ हो रहा है वह सब अल्लाह की ही मेहरबानी है।’
जयाप्रदा ने कहा, ‘आजम खां आंसू बहाते हैं तो अखबार में बड़ा छपता है लेकिन हम जब आंसू बहा रहे थे और रामपुर के गरीब मजदूरों के घर तोड़े जा रहे थे, बूढ़ी मां आंसू बहा रही थी तो उनके ऊपर कोई फर्क नहीं पड़ता था।’
भाजपा नेता जयाप्रदा ने रामपुर से विधानसभा उपचुनाव प्रत्याशी भारत भूषण गुप्ता के समर्थन में कई जनसभाएं की। आजम खां के लोकसभा चुनाव जीतने के चलते यह सीट खाली हो गई थी। यहां 21 अक्टूबर को मतदान है और 24 को मतगणना है।
जयप्रदा बोलीं, ‘आजम खां ने मंच पर 4 बार आंसू क्या बहाए, हेडिंग बन गई। हमने 10 साल आंसू बहाए। हमारे ऊपर अभद्र टिप्पणी करते हैं और हम 10 साल हमने आंसू बहाए तो आपको ये तो दिखाई नहीं दे रहा है।

कोयंबटूर में 77वें स्वतंत्रता दिवस 11 मीटर ऊंचा स्टील टावर पर घुमावदार एलईडी स्क्रीन
Elvish Yadav wins Bigg Boss OTT season 2, fans erupt in joy
Glimpses from 77th Independence Day at Red Fort in Delhi
सीएम योगी ने 77वें स्वतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
Happy 77th Independence Day
President raises climate change concerns in I-Day eve speech
Next year, on August 15 from Red Fort: PM Modi’s big remark on 2024
‘Bharat Mata is voice of every Indian’: Rahul extends wish on Independence Day
“Selfishness of few pushed nation to tragedy of Partition”: CM Yogi Adityanath 