पटना डेस्क/ बिहार की किशनगंज विधानसभा सीट जीतकर असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने बिहार विधानसभा में अपना खाता खोल लिया है। एआईएमआईएम की इस जीत को केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने सामाजिक समरसता के लिए खतरा बताया है।
अपने बयानों से चर्चा में रहने वाले सिंह ने शुक्रवार को बिहार के लोगों को सचेत करते हुए ट्वीट कर लिखा, “बिहार के उपचुनाव में सबसे खतरनाक परिणाम किशनगंज से उभर कर आया है। ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम जिन्ना की सोच वाली है, ये वंदे मातरम से नफरत करते हैं। इनसे बिहार की सामाजिक समरसता को खतरा है।”
भाजपा के ‘फायरब्रांड’ नेता माने जाने वाले गिररिाज सिंह ने बिहार के लोगों को सचेत करते हुए आगे लिखा, “बिहारवासियों को अपने भविष्य के बारे में सोचना चाहिए।” उल्लेखनीय है कि एआईएमआईएम ने बिहार विधानसभा में अपना खाता खोल लिया है। किशनंगज विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में एआईएमआईएम ने कांग्रेस से यह सीट छीन ली है। इस उपचुनाव में एमआईएमआईएम के कमरूल होदा ने 10 हजार से अधिक मतों से भाजपा की प्रत्याशी स्वीटी सिंह को पराजित किया।

कोयंबटूर में 77वें स्वतंत्रता दिवस 11 मीटर ऊंचा स्टील टावर पर घुमावदार एलईडी स्क्रीन
Elvish Yadav wins Bigg Boss OTT season 2, fans erupt in joy
Glimpses from 77th Independence Day at Red Fort in Delhi
सीएम योगी ने 77वें स्वतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
Happy 77th Independence Day
President raises climate change concerns in I-Day eve speech
Next year, on August 15 from Red Fort: PM Modi’s big remark on 2024
‘Bharat Mata is voice of every Indian’: Rahul extends wish on Independence Day
“Selfishness of few pushed nation to tragedy of Partition”: CM Yogi Adityanath 