TIL Desk/Plitics- कांग्रेस की बागडोर गांधी परिवार से हटकर किसी अन्य कांग्रेसी को सौंपी जा सकती है यह प्रश्न पार्टी के अलावा जनसाधारण में भी चर्चा का विषय बना हुआ है| राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाए जाने के उहापोह के फैसले में फंसी कांग्रेस ये निर्णय नहीं ले पा रही है कि युवराज राहुल गांधी के हाथो में कांग्रेस का भविष्य सुरक्षित है या नहीं? क्योकि पिछले कई चुनावों में जूनियर गांधी अपनी पार्टी के लिए,लोकसभा व विधानसभा चुनावो में मुख्य स्टार प्रचारक और रणनीतिकार की भूमिका में रहे है| बावजूद इसके राहुल जनता को कांग्रेस के पाले के अंदर लाने में पूरी तरह से असफल साबित हुए हैं|
कभी बंगाल कांग्रेस युवा की अध्यक्ष रही पूर्व रेल मंत्री कांग्रेस सहयोगी ममता बनर्जी ने तो यहाँ तक कह दिया कि मोदी के बढ़ते प्रभाव एवं मोदी की जीत और कांग्रेस की हार का प्रमुख कारण राहुल गांधी है| तो क्या ममता सहित तमाम कांग्रेसी भी यही मानते है कि राहुल गांधी मोदी के सामने 19 साबित हो रहे है? हाल ही में हुए पांच राज्यों के विधान सभा चुनावो में कांग्रेस की अस्वीकारता को बढ़ते देख कांग्रेस के अंदर से ही वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह भी यह कहने से नहीं चुके कि अब कांग्रेस पार्टी को सर्जरी की आवश्कता है|
सर्जरी की मांग को देखते हुए यह चर्चा तेज़ है कि कांग्रेस के युवराज को पार्टी की राजगद्दी सौंप दी जाये? हार से विचलित कॉंग्रेसी नेता वर्तमान समय को ही बदलाव के लिए या कहिये सर्जरी के लिए उपयुक्त समय मान रहे है| कांग्रेस देश की सबसे पुरानी राजनितिक पार्टी है तो लाज़मी है कांग्रेस में कई ऐसे अनुभवी नेता और संगठनकर्ता भी होंगे जो कांग्रेस का अध्यक्ष बनना भी चाहेंगे| तो ऐसे में क्या कांग्रेस परिवार का नजरिया वरिष्ठ नेताओं के लिए बदल सकता है? क्या राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाए जाने या फिर किसी अन्य कांग्रेसी नेता को कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष की कमान देने पर विचार हो सकता है?
पार्टी में अध्यक्ष बनने वालो की लाईन बहुत बड़ी है, लेकिन बिल्ली के गले में घंटी कौन डालें तो डाले कौन और पार्टी फोरम पर यह प्रस्ताव रखे कौन कि किसी अन्य कांग्रेसी नेता को अध्यक्ष का ताज पहनाया जाये? कांग्रेस किसी अन्य पार्टी कार्यकर्ता को अध्यक्ष बनाती है तो कांग्रेसी कार्यकर्ताओ में भी नयी ऊर्जा व पार्टी के अंदर लोकतंत्र की जीत मानी जाएगी और कांग्रेस पार्टी को परिवारवाद के आरोपों से भी छुटकार मिल जायेगा |
राम बाबू
राजनीतिक संवाददाता,
टीवी इंडिया लाईव
#Yuvraaj #CongressParty #DigvijaySingh #MamtaBanerjee #NarendraModi #SoniaGandhi #RahulGandhi
————–
Like us: www.facebook.com/tvindialive
(Log on www.tvindialive.in | tvindialive.com| tvindialive.org)

कोयंबटूर में 77वें स्वतंत्रता दिवस 11 मीटर ऊंचा स्टील टावर पर घुमावदार एलईडी स्क्रीन
Elvish Yadav wins Bigg Boss OTT season 2, fans erupt in joy
Glimpses from 77th Independence Day at Red Fort in Delhi
सीएम योगी ने 77वें स्वतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
Happy 77th Independence Day
President raises climate change concerns in I-Day eve speech
Next year, on August 15 from Red Fort: PM Modi’s big remark on 2024
‘Bharat Mata is voice of every Indian’: Rahul extends wish on Independence Day
“Selfishness of few pushed nation to tragedy of Partition”: CM Yogi Adityanath 