चेन्नई डेस्क/ एक महिला भारतीय सहायताकर्मी का अपहरण अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में संदिग्ध आतंकवादियों ने कर लिया। इस घटना के बाद से ही अफगान अधिकारी महिला की सुरक्षित रिहाई कराने की कोशिश कर रहे हैं। भारत और अफगानिस्तान के अधिकारियों ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। दिल्ली के सूत्रों ने बताया कि महिला की पहचान काबुल में आगा खां डेवलपमेंट नेटवर्क में वरिष्ठ तकनीकी सलाहकार के रूप में कार्यरत 40 वर्षीया जुडिथ डिसूजा के रूप में की गई है।
जिस महिला का अपहरण किया गया है वह जुडिथ की कोलकाता से होने की संभावना जताई गई है। वही इस अपहरण के बाद अब तक किसी आतंकी संगठन इसकी जिम्मेदारी नही ली है। लेकिन जो जानकरी सामने आई है उसके अनुसार उसका अपहरण बीती रात उस वक्त हुआ, जब वह काम के बाद अपने निवास पर जा रही थी। फिलहाल इस मामले के बाद अब काबुल में भारतीय दूतावास के वरिष्ठ अधिकारी अफगान प्रशासन व सरकार के साथ संपर्क में हैं।
फिलहाल सुरक्षा कारणों के मद्देनजर अब तक आतंकी संगठन के बारे में किसी प्रकार की जानकरी सार्वजनिक रूप से सामने नही लाया गया है। अफगानिस्तान में रहने वाले और यात्रा करने वाले सभी भारतीयों को सलाह दी जाती है कि देश में सुरक्षा की स्थिति अत्यधिक अस्थिर बनी हुई है। यहां विदेशियों के खिलाफ आतंकवादी हमले हो रहे हैं और इनके जारी रहने की उम्मीद है। साथ ही यहां अपहरण और बंधक बना लेने का खतरा भी मौजूद है।

कोयंबटूर में 77वें स्वतंत्रता दिवस 11 मीटर ऊंचा स्टील टावर पर घुमावदार एलईडी स्क्रीन
Elvish Yadav wins Bigg Boss OTT season 2, fans erupt in joy
Glimpses from 77th Independence Day at Red Fort in Delhi
सीएम योगी ने 77वें स्वतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
Happy 77th Independence Day
President raises climate change concerns in I-Day eve speech
Next year, on August 15 from Red Fort: PM Modi’s big remark on 2024
‘Bharat Mata is voice of every Indian’: Rahul extends wish on Independence Day
“Selfishness of few pushed nation to tragedy of Partition”: CM Yogi Adityanath 