स्पोर्ट्स डेस्क/ पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने पूर्व भारतीय बल्लेबाज राहुल द्रविड़ की तारीफ करते हुए कहा है कि जब भी तकनीक और दबाव में रहकर प्रदर्शन करने की बात होती है, तो द्रविड़ सर्वश्रेष्ठ भारतीय बल्लेबाज बनकर सामने आते थे।
लतीफ ने यूट्यूब चैनल ‘कॉट बेहाइंड’ शो में कहा, “जब भी तकनीक और दबाव में रहकर प्रदर्शन करने की बात आती है, तब राहुल द्रविड़ भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे सभी खिलाडियों से एक कदम आगे रहते हैं। जैसा, मैंने सहवाग के मामले में कहा था, द्रविड़ भी तेंदुलकर की छाया में खेलते रहे।”
लतीफ ने कहा कि जब भी भारत शुरूआत में ही जल्दी विकेट गंवा देता था तो द्रविड़ मुख्य बल्लेबाज के रूप में सामने आते थे और वह दीवार बन जाते थे। उन्होंने कहा, ” सचिन तेंदुलकर को शुरुआत से आक्रमण करने में द्रविड़ पर काफी भरोसा था। इसमें ऐसा नहीं कि द्रविड़ उस प्रकार नहीं खेल सकते थे, लेकिन वह अलग भूमिका निभाते थे।
जब भारत को जल्दी ही शुरुआती झटके लगता था तो उनका प्रमुख खिलाड़ी राहुल द्रविड़ ही होता था। तभी तो वो ‘द वॉल’ कहलाए।” पूर्व पाकिस्तानी कप्तान ने कहा, “अगर आप साझेदारियों को देखेंगे तो तेंदुलकर, गांगुली और सहवाग के साथ सबसे ज्यादा बार नाम द्रविड़ का नाम ही पाएंगे।”

कोयंबटूर में 77वें स्वतंत्रता दिवस 11 मीटर ऊंचा स्टील टावर पर घुमावदार एलईडी स्क्रीन
Elvish Yadav wins Bigg Boss OTT season 2, fans erupt in joy
Glimpses from 77th Independence Day at Red Fort in Delhi
सीएम योगी ने 77वें स्वतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
Happy 77th Independence Day
President raises climate change concerns in I-Day eve speech
Next year, on August 15 from Red Fort: PM Modi’s big remark on 2024
‘Bharat Mata is voice of every Indian’: Rahul extends wish on Independence Day
“Selfishness of few pushed nation to tragedy of Partition”: CM Yogi Adityanath 