नई दिल्ली डेस्क/ बड़े अर्से बाद फिल्म उद्योग के लिए राहत की खबर आई है। दस महीने बाद पहली बार सोमवार को देश में सिनेमाघर 100 प्रतिशत क्षमता के साथ खुले। उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने सोमवार से सिनेमाघरों को 100 प्रतिशत क्षमता के साथ खोलने की अनुमति दी है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने रविवार को सिनेमा हॉल के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का एक नया सेट जारी किया।
सरकार के इस फैसले ने थिएटर मालिकों, वितरकों और निर्माताओं को खुश कर दिया, जिनका कहना है कि यह उनके उद्योग को फिर से पटरी पर लाने के लिए बहुत जरूरी कदम है। मार्च 2020 से ही देशभर के सिनेमाघर बंद पड़े हुए थे, जिसके चलते बड़ी बजट की कई फिल्में रिलीज नहीं हो पाईं। सिनेमा हॉल बंद होने के कारण, अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म “सूर्यवंशी”, रणवीर सिंह की “83” और आमिर खान की “लाल सिंह चड्ढा” जैसी बड़ी फिल्में रिलीज नहीं हो पाईं, इन सभी फिल्मों के निर्माताओं को रिलीज की तारीख आगे बढ़ानी पड़ी।
हालांकि, कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में कमी और टीकाकरण के शुरू होने से अब स्थिति बदलने की संभावना है और 2021 पूरी तरह से ‘सिनेमा मनोरंजन’ का वर्ष हो सकता है। फिल्म उद्योग के अंदरूनी सूत्रों ने कहा कि इस साल 50 से अधिक फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार हैं। उद्योग नुकसान से जल्दी उबरने की कोशिशें करेगा।

कोयंबटूर में 77वें स्वतंत्रता दिवस 11 मीटर ऊंचा स्टील टावर पर घुमावदार एलईडी स्क्रीन
Elvish Yadav wins Bigg Boss OTT season 2, fans erupt in joy
Glimpses from 77th Independence Day at Red Fort in Delhi
सीएम योगी ने 77वें स्वतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
Happy 77th Independence Day
President raises climate change concerns in I-Day eve speech
Next year, on August 15 from Red Fort: PM Modi’s big remark on 2024
‘Bharat Mata is voice of every Indian’: Rahul extends wish on Independence Day
“Selfishness of few pushed nation to tragedy of Partition”: CM Yogi Adityanath 