लखनऊ डेस्क/ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विधानसभा चुनाव से पहले विपक्षी पार्टियों पर लगातार हमला बोल रहे हैं। अब उन्होंने समाजवादी पार्टी और यादव परिवार को निशाना बनाया है।
मंगलवार को योगी आदित्यनाथ ने तंज़ कसते हुए ट्वीट किया, “विपक्ष के विधायकों को विकास से कोई मतलब ही नहीं है। उनके लिए विकास का मतलब केवल ‘स्वयं का विकास’ और ‘सैफई खानदान’ का विकास होता है।
उन्होंने कहा, “अच्छी सरकार विकास की सोच और संकल्प लेकर आती है। इसके विपरीत जब स्वार्थी, दंगा भड़काने वाली भ्रष्ट प्रवृत्ति की सरकार आती है तो आम जनमानस का जीना दुश्वार हो जाता है। ” मुख्यमंत्री ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश की जेलें अवैध वसूली करने वालों का इंतजार करती हैं।
उन्होंने दावा किया, “पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अवैध बूचड़खानों के कारण गोवंश की क्षति के बारे में शिकायत मिलती थी लेकिन आज ऐसा नहीं है। अब जो ऐसा दुस्साहस करेगा, वह ख़ामियाजा भी भुगतने को तैयार रहे। ”
योगी आदित्यनाथ ने चेतावनी भरी लहज़े में कहा, “याद रखो, यदि यूपी में निर्दोष व्यापारियों के प्रतिष्ठानों को जलाओगे तो ऐसा भुगतान करना पड़ेगा कि आने वाली पीढ़ी याद रखेगी। ” कुछ दिनों पहले योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि पिछली सरकारें एक समुदाय का तुष्टीकरण किया करती थीं लेकिन अब ऐसा नहीं है।

कोयंबटूर में 77वें स्वतंत्रता दिवस 11 मीटर ऊंचा स्टील टावर पर घुमावदार एलईडी स्क्रीन
Elvish Yadav wins Bigg Boss OTT season 2, fans erupt in joy
Glimpses from 77th Independence Day at Red Fort in Delhi
सीएम योगी ने 77वें स्वतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
Happy 77th Independence Day
President raises climate change concerns in I-Day eve speech
Next year, on August 15 from Red Fort: PM Modi’s big remark on 2024
‘Bharat Mata is voice of every Indian’: Rahul extends wish on Independence Day
“Selfishness of few pushed nation to tragedy of Partition”: CM Yogi Adityanath 