गोरखपुर डेस्क/ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि ‘रूल ऑफ लॉ’ (कानून का राज) सुशासन की पहली शर्त है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने बीते छह सालों में प्रदेश को अपराधमुक्त, दंगामुक्त और अराजकतामुक्त बनाकर कानून का राज स्थापित किया है। मुख्यमंत्री योगी सोमवार शाम हाईटेक गोरखनाथ और एम्स थाने के प्रशासनिक भवन का लोकार्पण कर रहे थे। गोरक्षनाथ थाने के भवन निर्माण पर 17.10 करोड़ और नवसृजित एम्स थाने के भवन निर्माण पर 5.42 करोड़ रुपये की लागत आई है।
गोरखनाथ थाना परिसर से दोनों थाना भवनों के लोकार्पण समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि जब हर नागरिक, हर व्यापारी सुरक्षित होता है, तभी रूल ऑफ लॉ लागू होता है। आज उत्तर प्रदेश में सभी पर्व और त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाए जाते हैं। यहां अराजकता की कोई जगह नहीं है। बकरीद, रामनवमी व ईद का त्योहार कितने शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। कहीं कोई उपद्रव नहीं हुआ। कानून का राज ही आम आदमी के जीवन में परिवर्तन का माध्यम बनता है, निवेश का माहौल बनाता है। बेहतरीन सुरक्षा के माहौल से उत्तर प्रदेश को 36 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। जब यह प्रस्ताव धरातल पर उतरेंगे तो एक करोड़ नौजवानों को नौकरी भी मिलेगी।
उन्होंने कहा कि छह वर्षों में उत्तर प्रदेश पुलिस ने लोगों की धारणा बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पूर्व में जब पुलिस ही सुरक्षित नहीं थी तो व्यापारी और आम नागरिकों की बात ही क्या थी। छह वर्ष पूर्व प्रदेश में अराजकता व गुंडागर्दी चरम पर थी। व्यक्ति, बालिका, व्यापारी कोई भी सुरक्षित नहीं था। पर्व और त्योहार भय व आतंक का संदेश लेकर आते थे। पिछले छह वर्षों में पुलिसिंग के क्षेत्र में हुए निरंतर कार्य से आज प्रदेश के प्रति लोगों की नकारात्मक धारणा बदल चुकी है। प्रदेश में सुरक्षा का माहौल है और इस माहौल से विकास की प्रक्रिया भी तेजी से आगे बढ़ी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस दुनिया में सबसे बड़ा सिविल पुलिस बल है। यह कार्मिकों की कमी से जूझ रहा था। विगत छह वर्षों में हमारी सरकार ने पारदर्शी तरीके से 1.65 लाख कर्मियों की भर्ती की। इसमें 20 प्रतिशत महिला कार्मिकों की भर्ती अनिवार्य रूप से लागू किया। उत्तर प्रदेश पुलिस व पीएसी का नाम अराजकता पर लगाम कसने के लिए सम्मान के साथ लिया जाता है। देश के अन्य राज्यों में चुनाव व अन्य सुरक्षा संबंधी आवश्यकताओं पर उत्तर प्रदेश पुलिस व पीएसी की मांग की जाती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिसिंग व्यवस्था को बेहतरीन बनाने के लिए सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को तो आगे बढ़ाया ही है, पुलिस की ट्रेनिंग क्षमता को भी तीन गुना किया है। प्रदेश पुलिस के आधुनिकीकरण की प्रक्रिया में 18 रेंज में साइबर थानों की स्थापना हो चुकी है। जबकि, पूर्व में यह मात्र दो थी। आने वाले समय में हम हर जिले में साइबर थाना बनाएंगे। इसके साथ ही रेंज स्तर पर फॉरेंसिक लैब बनाए जा रहे हैं। इसी सत्र में प्रदेश का पहला पुलिस फॉरेंसिक इंस्टिट्यूट भी प्रारंभ कर दिया जाएगा। प्रदेश में जीआरपी थानों को मिलाकर सभी 1585 थानों में सीसीटीवी कैमरा लगाने की कार्रवाई को हम तेजी से बढ़ा रहे हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गोरखनाथ थाने का बिजली बिल लगभग जीरो आएगा। यहां सोलर पैनल लगाए गए हैं। आम के आम गुठलियों के दाम की तर्ज पर इस भवन की छत का उपयोग सोलर पैनल लगाने में किया गया है। इससे प्रदूषण भी नहीं होगा। समारोह में मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने कहा कि इस थाने के हर कोने को सीएम योगी के विजन के अनुरूप बनाया गया है। उन्होंने कहा कि पहले यूपी पुलिस की भर्तियां विवाद के घेरे में होती थीं। जबकि, सीएम योगी के कार्यकाल में सभी भर्तियां निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से हुईं। पुलिसिंग के रिफॉर्म और ट्रांसफॉर्म के लिए मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में सात प्रमुख शहरों में कमिश्नरेट प्रणाली को लागू किया गया है। इसके बेहतरीन परिणाम आ रहे हैं।

कोयंबटूर में 77वें स्वतंत्रता दिवस 11 मीटर ऊंचा स्टील टावर पर घुमावदार एलईडी स्क्रीन
Elvish Yadav wins Bigg Boss OTT season 2, fans erupt in joy
Glimpses from 77th Independence Day at Red Fort in Delhi
सीएम योगी ने 77वें स्वतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
Happy 77th Independence Day
President raises climate change concerns in I-Day eve speech
Next year, on August 15 from Red Fort: PM Modi’s big remark on 2024
‘Bharat Mata is voice of every Indian’: Rahul extends wish on Independence Day
“Selfishness of few pushed nation to tragedy of Partition”: CM Yogi Adityanath 