काबुल डेस्क/ काबुल में ईद-उल-अजहा के मद्देनजर अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी के राष्ट्र संबोधन के दौरान मंगलवार को रॉकेट से हमला किया गया। इस दौरान कई विस्फोट भी हुए।
एक पुलिस प्रवक्ता के अनुसार रॉकेट ने अफगान राजधानी में सुबह नौ बजे हमला किया, हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ, इसके बाद कई विस्फोट हुए। जब गनी टेलवीजिन पर राष्ट्र को संबोधित कर रहे थे, उस समय विस्फोट की आवाज साफ सुनाई दे रही थी।
गनी ने विस्फोट के बाद कहा, अगर वे (आतंकवादी) सोचते हैं कि यह राष्ट्र रॉकेट हमलों के आगे झुक जाएगा.. तो यह एक साहसी और मजबूत राष्ट्र है और हमेशा अपनी संप्रभुता, आजादी और इस्लामी मूल्यों की रक्षा करेगा।
उन्होंने आश्वासन दिया कि ऐसी घटनाओं से निपटने के लिए अफगान सुरक्षाबल पूरी तरह से तैयार हैं और यह (विस्फोट) और अन्य घटनाओं को नियंत्रित किया जाएगा।
गनी ने कहा कि इस युद्ध, आत्मघाती हमलों और विस्फोटों का कोई धार्मिक औचित्य नहीं है। उन्होंने कहा कि हाल के एक सर्वेक्षण के मुताबिक, 93 प्रतिशत अफगान जनता शांति के पक्ष में हैं।

कोयंबटूर में 77वें स्वतंत्रता दिवस 11 मीटर ऊंचा स्टील टावर पर घुमावदार एलईडी स्क्रीन
Elvish Yadav wins Bigg Boss OTT season 2, fans erupt in joy
Glimpses from 77th Independence Day at Red Fort in Delhi
सीएम योगी ने 77वें स्वतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
Happy 77th Independence Day
President raises climate change concerns in I-Day eve speech
Next year, on August 15 from Red Fort: PM Modi’s big remark on 2024
‘Bharat Mata is voice of every Indian’: Rahul extends wish on Independence Day
“Selfishness of few pushed nation to tragedy of Partition”: CM Yogi Adityanath 