लाहौर डेस्क/ पाकिस्तान के अपदस्थ प्रधानमंत्री नवाज शरीफ भ्रष्टाचार के एक मामले में छह सप्ताह तक जमानत पर रहने के बाद मंगलवार को यहां कोट लखपत जेल लौटेंगे। गौरतलब है कि उन्हें भ्रष्टाचार के एक मामले में सात साल के कारावास की सजा सुनाई गई है।
उम्मीद की जा रही है कि तीन बार प्रधानमंत्री रह चुके इफ्तार के बाद शाम में खुद जेल प्रशासन के समक्ष समर्पण करेंगे और पीएमएल (एन) कार्यकर्ताओं की एक रैली में जेल पहुंचेंगे जिसकी अगुवाई उनकी बेटी मरयम नवाज करेंगी।
अल-अजीजिया मिल्स भ्रष्टाचार मामले में शीर्ष अदालत ने चिकित्सा आधार पर 26 मार्च को शरीफ (69) को छह सप्ताह के लिए अंतरिम जमानत मंजूर किया था और 27 अप्रैल को उन्होंने स्थायी जमानत के लिए याचिका दायर की थी, जिसमें उन्होंने चिंता और अवसाद से पीड़ित होने का हवाला दिया था।
सुप्रीम कोर्ट ने चिकित्सा आधार पर उन्हें दी गई जमानत अवधि को बढाने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी जिससे मंगलवार को उनकी जमानत की अवधि समाप्त हो गई।
पीएमएल-एन के प्रवक्ता मरियम औरंगजेब ने सोमवार को बताया, ‘‘नवाज शरीफ पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के एक जुलूस में मंगलवार को लाहौर के कोट लखपत जेल वापस लौटेंगे। कार्यकर्ताओं को शरीफ के साथ जेल की ओर मार्च निकालने के लिए उनके जाती उमरा आवास पर एकत्र होने के लिए कहा गया है।’’
उन्होंने कहा कि पीएमएल-एन के कार्यकर्ता प्रधानमंत्री इमरान खान के लोक विरोधी नीतियों के खिलाफ सड़क पर उतरना चाहते हैं और वे नेतृत्व से एक आह्वान की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

कोयंबटूर में 77वें स्वतंत्रता दिवस 11 मीटर ऊंचा स्टील टावर पर घुमावदार एलईडी स्क्रीन
Elvish Yadav wins Bigg Boss OTT season 2, fans erupt in joy
Glimpses from 77th Independence Day at Red Fort in Delhi
सीएम योगी ने 77वें स्वतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
Happy 77th Independence Day
President raises climate change concerns in I-Day eve speech
Next year, on August 15 from Red Fort: PM Modi’s big remark on 2024
‘Bharat Mata is voice of every Indian’: Rahul extends wish on Independence Day
“Selfishness of few pushed nation to tragedy of Partition”: CM Yogi Adityanath 