लखनऊ डेस्क/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना अमृत सरोवर को उत्तर प्रदेश में उड़ान मिल रही है। अमृत सरोवर के निर्माण में देश के सभी राज्यों को पीछे छोड़ते हुए राज्य पहले पायदान पर है। उत्तर प्रदेश 8 हजार से अधिक अमृत सरोवर का निर्माण कर पहले स्थान पर है जबकि मध्य प्रदेश दूसरे, जम्मू-कश्मीर तीसरे, राजस्थान चौथे और तमिलनाडु पांचवे स्थान पर है। वहीं प्रदेश में लखीमपुर खीरी ने 256 अमृत सरोवर का निर्माण कर पहला स्थान प्राप्त किया है जबकि गोरखपुर दूसरे और प्रतापगढ़ तीसरे स्थान पर है।
ग्राम्य विकास विभाग के निदेशक जीएस प्रियदर्शी ने बताया कि योगी सरकार के निर्देश पर उत्तर प्रदेश ने विभिन्न ग्राम पंचायत में 15,497 अमृत सरोवर को चिह्न्ति कर 8,462 से अधिक अमृत सरोवर विकसित कर पूरे देश में पहला स्थान हासिल किया है जबकि देश के अन्य राज्यों में अमृत सरोवर के विकास का रेशियो आधा भी नहीं है। मध्य प्रदेश ने 5,994 अमृत सरोवर को चिह्न्ति कर 1,668 का काम पूरा कर देश में दूसरा स्थान हासिल किया है जबकि मध्य प्रदेश में 3,705 अमृत सरोवर के विकास का काम चल रहा है।
आकड़ों पर गौर करें तो मध्य प्रदेश ने जितने अमृत सरोवर को विकसित करने के लिए चिह्न्ति किया उससे कई गुना अधिक अमृत सरोवर का विकास उत्तर प्रदेश कर चुका है। वहीं जम्मू कश्मीर 3,699 अमृत सरोवर को चिह्न्ति कर 1,458 का काम पूरा कर देश में तीसरे स्थान पर है जबकि 406 अमृत सरोवर को विकसित करने पर काम चल रहा है। इसके अलावा राजस्थान ने 5,097 अमृत सरोवर को चिह्न्ति कर 898 का काम पूरा कर देश में चौथे पायदान पर है जबकि 2385 पर काम चल रहा है। वहीं तमिलनाडु ने 3,765 अमृत सरोवर को चिह्न्ति कर 818 का काम पूरा कर देश में पांचवां स्थान हासिल किया है, जबकि 763 पर काम चल रहा है।
ताजा खबर सुर्खियों यहाँ पढ़ें : ताजा खबर सुर्खियों
ताजा खबरों के लिए tvindialive.in को फॉलो करें फेसबुक, और हमारे को सब्सक्राइब करें यूट्यूब चैनल

कोयंबटूर में 77वें स्वतंत्रता दिवस 11 मीटर ऊंचा स्टील टावर पर घुमावदार एलईडी स्क्रीन
Elvish Yadav wins Bigg Boss OTT season 2, fans erupt in joy
Glimpses from 77th Independence Day at Red Fort in Delhi
सीएम योगी ने 77वें स्वतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
Happy 77th Independence Day
President raises climate change concerns in I-Day eve speech
Next year, on August 15 from Red Fort: PM Modi’s big remark on 2024
‘Bharat Mata is voice of every Indian’: Rahul extends wish on Independence Day
“Selfishness of few pushed nation to tragedy of Partition”: CM Yogi Adityanath 