रायपुर डेस्क/ छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सोमवार की सुबह बस सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से जा टकराई, इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है, वहीं 12 यात्री घायल हुए है। इस हादसे पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, राष्टीय राजमार्ग क्रमांक 130 पर कोरबा जिले के बांगो थाना क्षेत्र के पोंडी उपरोड़ा में रायपुर से सीतापुर, अंबिकापुर की ओर जाने वाली बस एक खड़े ट्रेलर से जा टकराई। इस हादसे में सात यात्रियों की मौत हो गई। वहीं 12 लोग घायल हुए हैं।
इस हादसे की जानकारी मिलने पर पेट्रोलिंग कर रहे पुलिस दल ने किसी तरह बस से पीड़ितों को निकाला और अस्पताल पहुॅचाया। यह हादसा इतना भीषण था कि बस के परखच्चे उड़ गए।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरबा के बांगो थाना अंतर्गत नेशनल हाइवे पर मड़ई घाट के समीप सोमवार सुबह हुई दुर्घटना में सात लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिवारजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने इस घटना में मृतकों के परिवार जनों को आवश्यक सहयोग और घटना में घायलों के समुचित उपचार के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
ताजा खबर सुर्खियों यहाँ पढ़ें : ताजा खबर सुर्खियों
ताजा खबरों के लिए tvindialive.in को फॉलो करें फेसबुक, और हमारे को सब्सक्राइब करें यूट्यूब चैनल

कोयंबटूर में 77वें स्वतंत्रता दिवस 11 मीटर ऊंचा स्टील टावर पर घुमावदार एलईडी स्क्रीन
Elvish Yadav wins Bigg Boss OTT season 2, fans erupt in joy
Glimpses from 77th Independence Day at Red Fort in Delhi
सीएम योगी ने 77वें स्वतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
Happy 77th Independence Day
President raises climate change concerns in I-Day eve speech
Next year, on August 15 from Red Fort: PM Modi’s big remark on 2024
‘Bharat Mata is voice of every Indian’: Rahul extends wish on Independence Day
“Selfishness of few pushed nation to tragedy of Partition”: CM Yogi Adityanath 