डॉ अखिलेश दास ने कांग्रेस में घर वापसी के बाद बीजेपी पर हमला बोला और मुख्यमंत्री अखिलेश गुन गाया…
TIL Desk/Lucknow– लखनऊ मध्य विधानसभा क्षेत्र-174 से कांग्रेस प्रत्याशी अब्दुल मारूफ खान का केन्द्रीय प्रधान चुनाव कार्यालय- कोटरा हाउस, बारादरी के सामने, 3-कैसरबाग, लखनऊ का उद्घाटन करते हुए पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ0 अखिलेश दास ने मारूफ खान को जितने की पैरवी की | उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर कांग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष बोधलाल शुक्ला एडवोकेट ने की |
कार्यालय का उद्घाटन करते हुए पूर्व केन्द्रीय मंत्री और लखनऊ के पूर्व मेयर डॉ0 अखिलेश दास ने इस मौके पर साफ किया कि लखनऊ मध्य से मारूफ खान ही प्रत्याशी हैं। उन्होने कहा कि गठबन्धन के असली हकदार श्री मारूफ खान हैं इसलिए गठबन्धन के यही प्रत्याशी हैं। उन्होने भाजपा को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि भाजपा ने देश में नोटबन्दी नहीं, देशबन्दी, राष्ट्रबन्दी कर दी । घमण्ड और अहंकार की आवाज जो सुनाई पड़ रही है उसे बन्द करना होगा। आज मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कांग्रेस से गठबन्धन कर देश को तोड़ने वाली शक्तियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है।
देश केा तबाह करने वाली साम्प्रदायिक ताकतों ने देश को कमजोर करने का प्रयास किया है। भाजपा ने कुछ ऐसा काम किया है जिसके कारण पूरे उत्तर प्रदेश में भाजपा के खिलाफ हवा चल रही है। उन्होने कहा कि इस चुनाव में भाजपा को उखाड़ फेंकने के लिए पूरे देश और प्रदेश का व्यापारी एकजुट हो गया है। उन्होने हज़ारों की संख्या में मौजूद स्थानीय जनता का आवाहन किया कि वह भारी मतों से मारूफ खान को विजयी बनायें और विकास का मार्ग प्रशस्त करें।
इस मौके पर लखनऊ मध्य के प्रत्याशी मारूफ खान ने कहा कि लखनऊ मध्य से सबसे बड़ी जीत हासिल होगी। आप सब दिल से पसन्द करते हैं और सब मिलकर कांग्रेस प्रत्याशी को अपना आर्शीवाद देंगे जो निश्चित तौर पर जीत का सेहरा आपके सर होगा।
Like us: www.facebook.com/tillucknowexpress
(Log on: www.tvindialive.in | tvindialive.com | tvindialive.org)

कोयंबटूर में 77वें स्वतंत्रता दिवस 11 मीटर ऊंचा स्टील टावर पर घुमावदार एलईडी स्क्रीन
Elvish Yadav wins Bigg Boss OTT season 2, fans erupt in joy
Glimpses from 77th Independence Day at Red Fort in Delhi
सीएम योगी ने 77वें स्वतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
Happy 77th Independence Day
President raises climate change concerns in I-Day eve speech
Next year, on August 15 from Red Fort: PM Modi’s big remark on 2024
‘Bharat Mata is voice of every Indian’: Rahul extends wish on Independence Day
“Selfishness of few pushed nation to tragedy of Partition”: CM Yogi Adityanath 