TIL Desk/ Lucknow- लखनऊ कैण्ट विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस-सपा गठबन्धन की प्रत्याशी अपर्णा यादव के समर्थन में कल चारबाग में शहर कांग्रेस कमेटी लखनऊ के पदाधिकारियों एवं वार्ड अध्यक्षों, कार्यकर्ताओं की एक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता शहर कांग्रेस के अध्यक्ष बोधलाल शुक्ला एडवोकेट ने किया। संचालन समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष फाकिर सिद्दीकी ने किया।
बैठक को सम्बोधित करते हुए कैण्ट प्रत्याशी मुलायम सिंह की बहु और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के छोटे भाई की पत्नी अपर्णा यादव ने सभी कांग्रेसजनों से अपना पूरा समर्थन देते हुए पूरी ताकत के साथ कैण्ट विधानसभा क्षेत्र के चुनाव में गठबन्धन के प्रत्याशी को विजयी बनाने की अपील की। उन्होने कार्यकर्ताओं से कहा कि अपने-अपने वार्ड में ही पूरी ताकत के साथ बूथ स्तर पर जुटें। उन्होने कहा कि इस बार के चुनाव में भाजपा और बसपा पूरी तरह मैदान से बाहर है। ऐसे में सभी कांग्रेसजनों को भारी मतों से सपा-कांग्रेस गठबन्धन को जिताकर प्रदेश में गठबन्धन की सरकार बनानी है।
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता वीरेन्द्र मदान ने कहा कि सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता कहीं दूसरी जगह जाने के बजाय अपने अपने क्षेत्र में बूथों पर जुटें। उन्होने कहा कि आप सभी वही कांग्रेस के कार्यकर्ता और पदाधिकारी हैं जिन्होने विगत चुनाव में कांग्रेस पार्टी को विजय दिलायी थी। इस चुनाव में एक बार फिर आप सबको अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करना है और गठबन्धन की प्रत्याशी श्रीमती अपर्णा यादव को भारी बहुमत से विजयी बनाना है।
इस मौके पर प्रमुख रूप से विधान परिषद सदस्य अशोक बाजपेयी पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक श्यामकिशोर शुक्ला सहित हजारों की संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूदरहे।
Like us: www.facebook.com/tillucknowexpress
(Log on: www.tvindialive.in | tvindialive.com | tvindialive.org)

कोयंबटूर में 77वें स्वतंत्रता दिवस 11 मीटर ऊंचा स्टील टावर पर घुमावदार एलईडी स्क्रीन
Elvish Yadav wins Bigg Boss OTT season 2, fans erupt in joy
Glimpses from 77th Independence Day at Red Fort in Delhi
सीएम योगी ने 77वें स्वतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
Happy 77th Independence Day
President raises climate change concerns in I-Day eve speech
Next year, on August 15 from Red Fort: PM Modi’s big remark on 2024
‘Bharat Mata is voice of every Indian’: Rahul extends wish on Independence Day
“Selfishness of few pushed nation to tragedy of Partition”: CM Yogi Adityanath 