बरेली डेस्क/ बरेली जिले की नवाबगंज सीट से पांच बार के विधायक भगवत सरन गंगवार सपा सरकार में मंत्री रहे हैं| भगवत के ग्राम अहमदाबाद के पूर्व एमएलसी केसर सिंह गंगवार को बीजेपी ने उम्मीदवार बनाया है। इनमें भगवत और केसर गुटों के बीच पहले से चुनावी रंजिश चली आ रही है। वही अहमदाबाद के ही पूर्व विधायक वीरेन्द्र सिंह गंगवार बसपा की टिकट से मैदान में हैं।
मंगलवार सुबह तीन बजे सपा उम्मीदवार भगवत और बीजेपी प्रत्याशी केसर समर्थकों के साथ आपस में टकरा गए। बताया जाता है कि पैसा और शराब बांटने के आरोप-प्रत्यारोप को लेकर सपा और बीजेपी उम्मीदवार पक्ष आपस में भिड़ गए।
भगवत समर्थकों को पता लगा तो तमाम लोग हाफिजगंज थाने पहुंच गए। भगवत भी आ गए। सपाइयों ने कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। जानकारी मिलने पर एसपी देहात हाफिजगंज थाने आ पहुंचे। विधायक भगवत सरन ने सुबह बीजेपी उम्मीदवार केसर सिंह और उनके समर्थकों पर फायरिंग, तोड़फोड़, हत्या की कोशिश के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसपी देहात ने बताया कि आरोपियों की तलाश जारी है।

कोयंबटूर में 77वें स्वतंत्रता दिवस 11 मीटर ऊंचा स्टील टावर पर घुमावदार एलईडी स्क्रीन
Elvish Yadav wins Bigg Boss OTT season 2, fans erupt in joy
Glimpses from 77th Independence Day at Red Fort in Delhi
सीएम योगी ने 77वें स्वतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
Happy 77th Independence Day
President raises climate change concerns in I-Day eve speech
Next year, on August 15 from Red Fort: PM Modi’s big remark on 2024
‘Bharat Mata is voice of every Indian’: Rahul extends wish on Independence Day
“Selfishness of few pushed nation to tragedy of Partition”: CM Yogi Adityanath 