कानपुर डेस्क/ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कटाक्ष करते हुए कहा कि आजम खान ऐसे नेता हैं कि अगर उनका नाम ले लूं, तो नहाना पड़ता है.’ शिवराज ने पुखरायां में हुए ट्रेन हादसा के बारे में कहा कि वह मध्य प्रदेश से यहां घायलों को देखने आ गए थे, लेकिन यूपी के मुख्यमंत्री लखनऊ में रहने के बावजूद यहां नहीं आए थे. चौहान ने सपा नेता आजम खान का नाम लेते हुए तंज किया, ‘उनका (आजम का) नाम ले लूं तो नहाना पड़ता है| उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार सांप्रदायिक आधार पर काम करती है और भेदभाव करती है| यहां की सरकार वोट बैंक बनाने के चक्कर में तुष्टीकरण की राजनीति करती है, तब ही कानून-व्यवस्था खराब होती है|
उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने वाली है और फिर यहां का विकास भी भाजपा के अन्य राज्यों की तरह होगा| मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री चौहान सोमवार को सीसामउ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव प्रचार करने आए थे| उन्होंने कहा कि जब वह सैफई हवाई अड्डे पर उतरे तो वहां की चमक दमक देखकर दंग रह गए, जबकि कुछ दिनों पहले जब कानपुर आए थे तो यहां मालूम हुआ था कि यहां केवल एयरफोर्स का हवाई अड्डा है, उन्होंने कहा कि पूरे देश में मोदी लहर चल रही है, इसलिए अखिलेश और राहुल डर की वजह से एक हो गए हैं|
शिवराज ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री बनने के बाद सबसे पहले मध्य प्रदेश से डाकुओं के खात्मे का काम किया| हाल में सिमी के आतंकवादियों ने जेल से भागने का काम किया था| उनका अंजाम देखकर अब जेल में अपराधी कहते है कि जेलर साहब हमारी जेल में एक ताला और डाल दो| अगर सरकार सख्त हो तो अपराधियों के हौसले पस्त हो जाते हैं| उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार आई तो गुंडे या तो जेल के अंदर होंगे या प्रदेश छोड़कर भाग जाएंगे|

कोयंबटूर में 77वें स्वतंत्रता दिवस 11 मीटर ऊंचा स्टील टावर पर घुमावदार एलईडी स्क्रीन
Elvish Yadav wins Bigg Boss OTT season 2, fans erupt in joy
Glimpses from 77th Independence Day at Red Fort in Delhi
सीएम योगी ने 77वें स्वतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
Happy 77th Independence Day
President raises climate change concerns in I-Day eve speech
Next year, on August 15 from Red Fort: PM Modi’s big remark on 2024
‘Bharat Mata is voice of every Indian’: Rahul extends wish on Independence Day
“Selfishness of few pushed nation to tragedy of Partition”: CM Yogi Adityanath 