नई दिल्ली डेस्क/ वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) व्यवस्था के तहत 2018 के अप्रैल के दौरान कुल राजस्व संग्रह 1.03,458 करोड़ रुपये रहा। आधिकारिक आंकड़ों से मंगलवार को यह जानकारी मिली। वित्त मंत्रालय के मुताबिक, जीएसटी शासन के तहत पिछले आठ महीनों में (2017 के अगस्त से 2018 के मार्च तक) औसत मासिक राजस्व संग्रह 89,885 करोड़ रुपये रहा।
मंत्रालय ने एक बयान में कहा, 2018 के अप्रैल में एकत्रित कुल सकल जीएसटी राजस्व 1,03,458 करोड़ रुपये है, जिसमें से सीजीएसटी (केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर) 18,652 करोड़ रुपये है, एसजीएसटी (राज्य वस्तु एवं सेवा कर) 25,704 करोड़ रुपये है, आईजीएसटी (एकीकृत वस्तु एवं सेवा कर) 50,548 करोड़ रुपये (आयात पर एकत्रित 21,246 करोड़ रुपये) और सेस 8,554 करोड़ रुपये (आयात पर एकत्रित 702 करोड़ रुपये सहित) है।
बयान में आगे कहा गया है, 30 अप्रैल तक मार्च महीने के लिए दाखिल जीएसटीआर 3बी रिटर्न 60.47 लाख रहा, जबकि रिटर्न के पात्र कुल 69.5 फीसदी हैं। बयान के मुताबिक, जीएसटी के तहत कर संग्रह में उछाल अर्थव्यवस्था में बढ़ोतरी और बेहतर अनुपालन को दर्शाता है।

कोयंबटूर में 77वें स्वतंत्रता दिवस 11 मीटर ऊंचा स्टील टावर पर घुमावदार एलईडी स्क्रीन
Elvish Yadav wins Bigg Boss OTT season 2, fans erupt in joy
Glimpses from 77th Independence Day at Red Fort in Delhi
सीएम योगी ने 77वें स्वतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
Happy 77th Independence Day
President raises climate change concerns in I-Day eve speech
Next year, on August 15 from Red Fort: PM Modi’s big remark on 2024
‘Bharat Mata is voice of every Indian’: Rahul extends wish on Independence Day
“Selfishness of few pushed nation to tragedy of Partition”: CM Yogi Adityanath 