इस्लामाबाद डेस्क/ पूर्व न्यायाधीश नसीरुल मुल्क ने शुक्रवार को एक समारोह में पाकिस्तान के सातवें कार्यवाहक प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। नसीरुल मुल्क ने जुलाई में होने वाले आम चुनाव से पहले नेशनल असेंबली औपचारिक रूप से भंग किए जाने के घंटेभर बाद शपथ ली।
रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रपति ममनून हुसैन ने मुल्क को शपथ दिलाई। नसीरुल मुल्क को सरकार व विपक्ष दोनों के द्वारा सर्वसम्मति से नामित किया गया था। पूर्व प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी ने कहा कि सेवानिवृत्त न्यायाधीश ऐसे शख्स हैं, जिनकी नियुक्ति पर कोई आपत्ति नहीं करेगा।
तीसरी नेशनल असेंबली के पांच साल के संवैधानिक कार्यकाल पूरा होने के बाद शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। हालांकि, नागरिक शासन के तहत सिर्फ दूसरी नेशनल एसेंबली ने अपना कार्यकाल पूरा किया। एक रिपोर्ट के मुताबिक, तीन नेशनल एसेंबलियों ने बीते 16 सालों में सात प्रधानमंत्री चुने हैं।
न्यायमूर्ति मुल्क उन सात न्यायाधीशों में से एक हैं, जिन्होंने 3 नवंबर, 2007 को आदेश जारी कर मुशर्रफ द्वारा देश में आपातकाल घोषित करने को असंवैधानिक करार दिया था। इस दौरान मुशर्रफ ने न्यायाधीशों को नजरबंद कर दिया था।

कोयंबटूर में 77वें स्वतंत्रता दिवस 11 मीटर ऊंचा स्टील टावर पर घुमावदार एलईडी स्क्रीन
Elvish Yadav wins Bigg Boss OTT season 2, fans erupt in joy
Glimpses from 77th Independence Day at Red Fort in Delhi
सीएम योगी ने 77वें स्वतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
Happy 77th Independence Day
President raises climate change concerns in I-Day eve speech
Next year, on August 15 from Red Fort: PM Modi’s big remark on 2024
‘Bharat Mata is voice of every Indian’: Rahul extends wish on Independence Day
“Selfishness of few pushed nation to tragedy of Partition”: CM Yogi Adityanath 