नई दिल्ली डेस्क/ रेल मंत्रालय ने सभी जोनल रेलवे को पत्र लिखकर कहा कि एयर कंडीशन (एसी) इकोनॉमिक क्लास एलएचबी कोच में लिनेन और कम्बल यात्रियों को नहीं दिए जाएंगे। क्योंकि ऐसी इकोनॉमी क्लास (एलचबी) कोच में नियंत्रित तापमान होता है।
दरअसल हाल ही में भारतीय रेलवे ने एसी इकोनॉमी क्लास में यात्रियों के लिए बेड रोल (लिनेन), कंबल और पर्दों की सुविधा को फिर से शुरू किया था। 21 मार्च से तत्काल प्रभाव से ये सुविधा फिर से शुरू की गई। लेकिन रेलवे ने जोनल पर लिखकर और प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि एलएचबी एसी इकोनॉमी कोचों में यह सुविधा नहीं मिलेगी। यानी अब इन कोचों में यात्रियों को मुफ्त बेड रोल और कंबल नहीं मिलेंगे। गौरतलब है कि रेलवे ने हाल ही में यह एसी इकोनॉमी कोच बनाया है। इसमें ऐसी कोच के मुकाबले किराया थोड़ा कम है। एलएचबी मतलब लिंके हॉफमैन बुश डिजाइन कोच वजन में हल्के होते हैं। ये उच्च गति क्षमता वाले होते हैं और अधिक वजन ले जा सकते हैं। रेलवे ने बताया कि जांच में इन कोचों में नियंत्रित तापमान पाया गया है, इसलिए इन कोचों में अब कंबल और चादर की सुविधा नहीं मिलेंगी।
रेलगाड़ी के फस्र्ट एसी, सेकेंड एसी, थर्ड एसी और थर्ड एसी इकोनॉमी क्लास में बेड रोल की सुविधा दी जाती है। इसके साथ ही एसी क्लास की खिड़कियों पर परदे लटके होते हैं। रेलवे ने कहा था कि पहले कुछ ट्रेनों से इस सुविधा को शुरू किया जाएगा। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से ट्रेनों में यह सुविधा मिलेंगी। इसी के तहत 15 अप्रैल से गोरखपुर-लोकमान्य तिलक सुपरफास्ट एक्सप्रेस, गोरखपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस और गोरखपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस में भी बेडरोल की सुविधा शुरू की गई है।

कोयंबटूर में 77वें स्वतंत्रता दिवस 11 मीटर ऊंचा स्टील टावर पर घुमावदार एलईडी स्क्रीन
Elvish Yadav wins Bigg Boss OTT season 2, fans erupt in joy
Glimpses from 77th Independence Day at Red Fort in Delhi
सीएम योगी ने 77वें स्वतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
Happy 77th Independence Day
President raises climate change concerns in I-Day eve speech
Next year, on August 15 from Red Fort: PM Modi’s big remark on 2024
‘Bharat Mata is voice of every Indian’: Rahul extends wish on Independence Day
“Selfishness of few pushed nation to tragedy of Partition”: CM Yogi Adityanath 