सना खान, सलमान शेख, मुदस्सर खान, श्वेता खंडूरी की उपस्थिति
TIL Desk Entertainment/ रमज़ान के मुबारक माह में अशर अनीस खान ने अपने बर्थडे के दिन एक शानदार इफ्तार पार्टी का आयोजन किया जहां उनके बैनर सिफर प्रोडक्शंस के 5 साल पूरे होने का जश्न भी मनाया गया। इस अवसर पर अशर अनीस खान ने अपने अपकमिंग 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का एलान भी किया जिनमें म्युज़िक वीडियो किताब, ठहर जा, वेब सीरीज “कोहिनूर चैप्टर 1” और एक शॉर्ट फिल्म तंदरी शामिल है। इस अवसर पर बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर मुदस्सर खान, मॉडल ऎक्टर सलमान शेख, सना खान और ऎक्ट्रेस श्वेता खंडूरी भी उपस्थित थीं। सबसे पहले सभी ने इफ्तारी की, उसके बाद तमाम मेहमानों ने अशर अनीस खान को उनके जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं दीं और उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स के लिए बधाई दी।
अशर अनीस खान ने बताया कि आज मुझे बेहद खुशी है कि अपनी टीम और मीडिया के दोस्तों के साथ हमने इफ्तारी की और सभी मेहमानों ने मुझे बर्थडे विश किया। देखते ही देखते सिफर प्रोडक्शंस ने 5 साल पूरे कर लिए। ठहर जा मेरा 10वां सांग है, पहला सांग 2018 में सेहर के नाम से आया था। इस खास मौके पर मेरी दोस्त सना खान, सलमान शेख, मुदस्सर खान, श्वेता खंडूरी आई और इस महफ़िल को यादगार बना दिया।
अशर अनीस खान ने आगे कहा कि सिफर प्रोडक्शंस के साथ एलिगेंट फिल्म्स प्रोडक्शन ने भी हाथ मिलाया है और हम मयूरी के साथ टीम बनाकर काफी खुश हैं। म्युज़िक वीडियो किताब रेडी है जो जल्द रिलीज किया जाएगा। फिर रोमांटिक गीत “ठहर जा” आने वाला है जिसे मैंने लॉक डाउन के दौरान लिखा था। इस गाने में सना खान के जलवे नजर आएंगे। इस खूबसूरत गीत को बेनी दयाल ने आवाज़ दी है और जल्द ही इसका वीडियो शूट किया जाएगा। तन्द्री एक मराठी शॉर्ट फिल्म है, हम चाहते हैं कि हिंदी के साथ साथ मराठी भाषा के कंटेंट को भी दर्शकों के लिए लेकर आएं। कोहिनूर चैप्टर वन एक वेब सीरीज है जिसे मशहूर शायर राहत इंदौरी के पुत्र सतलज राहत लिख रहे हैं। इस के संवाद में शायराना अंदाज़ होगा।
सना खान ने बताया कि अशर अनीस खान बड़े पैशनेट मेकर और कम्पोज़र हैं। जिनके साथ पहले भी मैं एक सॉन्ग में काम कर चुकी हूं। म्युज़िक वीडियो ठहर जा को लेकर हम बेहद उत्साहित हैं, इसको प्रसिद्ध डांस डायरेक्टर मुदस्सर खान निर्देशित करने जा रहे हैं और हम ईद बाद इसकी शूटिंग करेंगे।
मशहूर एक्टर मॉडल सलमान शेख यहां मेहमान के रूप में मौजूद रहे, जिन्होंने अशर अनीस खान को ढेरो शुभकामनाएं दीं। सलमान शेख ने कहा कि अशर मेरे बहुत ही करीबी दोस्त हैं। उनका हर काम बेहतरीन होता है। ठहर जा सॉन्ग भी बड़ा अच्छा गीत है जो दिल को कनेक्ट करता है। मैं इनके लिए खूब दुआएं मांगता हूं कि अशर अच्छे प्रोजेक्ट्स करते रहें।
कोरियोग्राफर मुदस्सर खान ने कहा कि ठहर जा नाम सुनते ही लग रहा है कि यह बड़ा सॉफ्ट रोमांटिक नम्बर होगा लेकिन इसमे खूब डांस भी है। सना बड़ी प्यारी और खूबसूरत अदाकारा हैं, उनके साथ इस सॉन्ग पर वर्क करना यादगार अनुभव रहेगा।

कोयंबटूर में 77वें स्वतंत्रता दिवस 11 मीटर ऊंचा स्टील टावर पर घुमावदार एलईडी स्क्रीन
Elvish Yadav wins Bigg Boss OTT season 2, fans erupt in joy
Glimpses from 77th Independence Day at Red Fort in Delhi
सीएम योगी ने 77वें स्वतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
Happy 77th Independence Day
President raises climate change concerns in I-Day eve speech
Next year, on August 15 from Red Fort: PM Modi’s big remark on 2024
‘Bharat Mata is voice of every Indian’: Rahul extends wish on Independence Day
“Selfishness of few pushed nation to tragedy of Partition”: CM Yogi Adityanath 