लखनऊ डेस्क/ समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नए कृषि बिल को लेकर निशाना साधा और कहा यह किसानों के लिए डेथ वारंट है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज सैफई स्थित मेला मैदान में ध्वजारोहण कर 72वां गणतंत्र दिवस मनाया। उन्होंने कहा कि किसान बिल का विरोध करने पर सपा के कार्यकर्ताओं और नेताओं के घरों पर पुलिस छापेमारी कर रही है।
कहा कि, “किसान बिल को जबरिया सदन में पास किया गया है। जबरिया पास किया गया किसान बिल हकीकत में डेथ वारंट है। जनता का पैसा बना देश का सब कुछ बेचा जा रहा है। जब हम आप अपने अधिकारों को अगर मांगने के लिये सड़को पर निकले तो भाजपा के लोग राजनैतिक कहते हैं। पंजाब के किसानों ने देश में अपनी मांगों को लेकर अलख जगा दी है। इसलिए पंजाब के किसान वाकई में बधाई के पात्र हैं।”
उन्होंने कहा कि, “आज ही देर रात बड़ी तादात में समाजवादी साथियों को गिरफ्तार किया गया है। तिरंगा ट्रैक्टर रैली को रोकने की भरसक पुलिस ने कोशिश की लेकिन कामयाब नही हो सके हैं। लोकतंत्र बचाने के लिये भाजपा को हराना बेहद जरूरी है।” अखिलेश ने कहा कि, “हमें देश की सेना पर गर्व है। सभी जातियों के लोग इस देश में रहते हैं। यही देश की पहचान है। देश की आजादी के लिये हर जाति के लोगों ने अपनी शहादत दी है।”
मुख्यमंत्री योगी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा, “14 और 15 करोड़ लोगों को नौकरी देने का दावा करते हैं, लेकिन हकीकत उससे बिल्कुल ही अलग है। कोई भी विकास कार्य योगी सरकार नहीं कर सकी है। सपा सरकार में जो काम हुआ था उसके बाद कोई भी काम नहीं हुआ है।” राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने कहा कि, “केंद्र सरकार सब कुछ बेचने में जुटी हुई है। केंद्र सरकार केवल 10 लोगों के लिए काम कर रही है और सारे देश की जनता को मूर्ख बना रही है।”

कोयंबटूर में 77वें स्वतंत्रता दिवस 11 मीटर ऊंचा स्टील टावर पर घुमावदार एलईडी स्क्रीन
Elvish Yadav wins Bigg Boss OTT season 2, fans erupt in joy
Glimpses from 77th Independence Day at Red Fort in Delhi
सीएम योगी ने 77वें स्वतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
Happy 77th Independence Day
President raises climate change concerns in I-Day eve speech
Next year, on August 15 from Red Fort: PM Modi’s big remark on 2024
‘Bharat Mata is voice of every Indian’: Rahul extends wish on Independence Day
“Selfishness of few pushed nation to tragedy of Partition”: CM Yogi Adityanath 