अमेठी डेस्क/ अमेठी में भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता और बरौलिया गांव के पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। सुरेंद्र सिंह अमेठी की नवनिर्वाचित सांसद स्मृति ईरानी के करीबी माने जाने जाते थे। सुरेंद्र सिंह की हत्या के बाद अपर पुलिस अधीक्षक दया राम ने बताया कि स्थानीय भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह को शनिवार रात करीब 11:30 बजे अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। उन्हें गंभीर हालत में इलाज के लिए लखनऊ भेजा गया, जहां उनकी मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है, और घटना की जांच जारी है। अपने करीबी कार्यकर्ता की मौत के बाद स्मृति ईरानी दोपहर बाद बरौलिया गांव पहुंचीं और सुरेन्द्र सिंह की अंतिम यात्रा में शामिल हुईं। स्मृति ने सिंह के पार्थिव शरीर पर पहले पुष्प चढ़ाये। इस दौरान वह काफी भावुक हो गयीं। स्मृति ने सिंह के पार्थिव शरीर को कंधा भी दिया। इससे पहले वह सिंह के परिवार वालों से मिलीं और उन्हें ढाढस बंधाया।
सिंह के घर पहुंची स्मृति ने उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद यहां, ‘मैं इस घटना से बहुत दुखी हूं। सरकार एवं भाजपा संगठन दु:ख की इस घड़ी में परिवार के साथ हैं।’ उन्होंने कहा, ‘दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवायी जाएगी, जिसने गोली चलाई और जिसने गोली चलाने का आदेश दिया है, उसे फांसी के फंदे तक पहुंचाने के लिए आवश्यक हुआ तो सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे।’ स्मृति ने कहा कि अमेठी को आतंकित करने की नीयत से सुरेंद्र सिंह की हत्या की गई है। अमेठी टूटे, अमेठी झुके, इस घटना के पीछे यही राज छिपा है। उन्होंने कहा कि भाजपा का 11 करोड़ का परिवार सुरेंद्र सिंह के परिवार के साथ खड़ा है। कानून की मर्यादा में रहकर दोषियों को सजा दिलाई जाएगी। ईरानी ने कहा, ‘हम सब को संयम बरतना चाहिए। धैर्य से काम लेना होगा। दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलायी जायेगी।’
इस बीच लखनऊ में उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओ पी सिंह ने कहा, ‘हमें पुरानी रंजिश का पता चला है। हम ये भी पता कर रहे हैं कि कहीं कोई राजनीतिक दुश्मनी तो नहीं थी। यूपी पुलिस की टीमें सघन जांच कर रही हैं। अब तक हमने सात लोगों को हिरासत में लिया है। हमें इलेक्ट्रानिक सर्विलांस से कुछ महत्वपूर्ण तथ्य भी मिले हैं।’ उन्होंने कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि अगले 12 घंटे में हम हत्या की वजह का पता कर लेंगे। सभी संभावित पहलुओं को देखा जा रहा है।’ वहीं उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, पार्टी कार्यकर्ता की मौत अत्यंत दुखद है। वह परिश्रमी कार्यकर्ता थे। भले ही हत्यारे पाताल में क्यों ना छिपे हों, उन्हें ढूंढ निकालेंगे। इस घटना से पूरी अमेठी दुखी है।’

कोयंबटूर में 77वें स्वतंत्रता दिवस 11 मीटर ऊंचा स्टील टावर पर घुमावदार एलईडी स्क्रीन
Elvish Yadav wins Bigg Boss OTT season 2, fans erupt in joy
Glimpses from 77th Independence Day at Red Fort in Delhi
सीएम योगी ने 77वें स्वतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
Happy 77th Independence Day
President raises climate change concerns in I-Day eve speech
Next year, on August 15 from Red Fort: PM Modi’s big remark on 2024
‘Bharat Mata is voice of every Indian’: Rahul extends wish on Independence Day
“Selfishness of few pushed nation to tragedy of Partition”: CM Yogi Adityanath 