नई दिल्ली डेस्क/ पंजाब में खूंटा गाड़ कर बैठने का एलान कर चुके दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कार की टक्कर उनके काफिले की एक गाड़ी से आज सुबह जालंधर-अमृतसर रोड पर हो गई लेकिन केजरीवाल को कोई चोट नहीं लगी और वह अमृतसर रवाना हो चुके हैं।जालंधर के पुलिस उपायुक्त हरजीत सिंह ने बताया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कार की मामूली टक्कर उनके काफिले में चल रहे स्कार्ट वाहन से हो गयी । प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि अचानक ब्रेेक लगाने के कारण यह घटना हुई है ।
अधिकारी ने साफ किया कि इसमें दुर्घटना जैसी कोई बात नहीं है और आप नेता तथा उनके साथ वाहन में बैठे सभी लोग सुरक्षित हैं और तत्काल अमृतसर के लिए रवाना हो गए । प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अमृतसर जा रहे केजरीवाल की गाड़ी शहर के गुरू गोविंद सिंह एवेन्यू के निकट काफिले में चल रहे स्कार्ट वाहन से टकरा गयी । इस हादसे में किसी को चोट नहीं आयी लेकिन कार बम्पर टूट गया । इसके तुरंत बाद आप नेताओं ने दूसरी गाडी का इंतजाम किया और केजरीवाल के काफिले को आगे रवाना कर दिया गया ।
इस बारे में पुलिस उपायुक्त ने बताया कि मौके पर एक दुर्घनाग्रस्त वाहन खडा था जिससे लोगों को भ्रम हो गया कि वह दिल्ली के मुख्यमंत्री की गाड़ी है जबकि वह अपने सहयोगियों के साथ सुरक्षित अमृमतसर के लिए तत्काल रवाना हो चुके थे । गौरतलब है कि हादसे के दौरान केजरीवाल के साथ सांसद भगवंत मान, प्रदेश संयोजक गुरप्रीत घुग्गी तथा एस एस फूलका भी बैठे थे ।

कोयंबटूर में 77वें स्वतंत्रता दिवस 11 मीटर ऊंचा स्टील टावर पर घुमावदार एलईडी स्क्रीन
Elvish Yadav wins Bigg Boss OTT season 2, fans erupt in joy
Glimpses from 77th Independence Day at Red Fort in Delhi
सीएम योगी ने 77वें स्वतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
Happy 77th Independence Day
President raises climate change concerns in I-Day eve speech
Next year, on August 15 from Red Fort: PM Modi’s big remark on 2024
‘Bharat Mata is voice of every Indian’: Rahul extends wish on Independence Day
“Selfishness of few pushed nation to tragedy of Partition”: CM Yogi Adityanath 