TIL Desk Tellywood/ इंडियाज़ बेस्ट डांसर- सीज़न 2 का प्रीमियर 16 अक्टूबर को हो चुका है और यह हर शनिवार और रविवार को रात 8 बजे, सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होगा | पिछले कई वर्षों से सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन ने कुछ सबसे बेहतरीन और सफलतम टैलेंट शोज़ पेश करके वीकेंड पर टीवी देखने का मज़ा कई गुना बढ़ाया है। इंडियाज़ बेस्ट डांसर के पहले सीज़न की जबर्दस्त सफलता के बाद इस चैनल ने 16 अक्टूबर को इंडियाज़ बेस्ट डांसर – सीज़न 2 शुरू किया है! नया सीज़न न सिर्फ अपने स्तर और मनोरंजन में पहले से कहीं ज्यादा बड़ा है बल्कि कुछ बेहतरीन और बेमिसाल टैलेंट भी प्रस्तुत कर रहा है। ये शो इस मंच के माध्यम से बेस्ट का नेक्स्ट अवतार खोजना चाहता है, जो देश भर के सर्वश्रेष्ठ डांसर्स के लिए एक निर्णायक परीक्षा साबित होगी।
फ्रेम्स प्रोडक्शन कंपनी के निर्माण में बने इंडियाज़ बेस्ट डांसर – सीजन 2 का प्रसारण हर शनिवार और रविवार, रात 8 बजे सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर किया जा रहा है। इस शो के प्रमोशन और नए सीज़न की झलक दिखाने के लिए इसके टैलेंटेड कंटेस्टेंट्स – रक्तिम ठाकुरिया, रोज़ा राणा और मिलिंद भट्ट जो लखनऊ से है, 19 अक्टूबर को नवाबों के शहर लखनऊ पहुंचे। इंडियाज़ बेस्ट डांसर – सीजन 2, भारतीय टेलीविजन पर सबसे कठिन डांस रियलिटी शो बनने जा रहा है। शो के मेकर्स ने भी इसे हर कदम पर चुनौतीपूर्ण बनाया है। ऑडिशन से शुरुआत करते हुए कंटेस्टेंट्स को मुकाबले में आगे बढ़ने के लिए सिर्फ 90 सेकंड्स में कम से कम 3 पावर मूव्स से जजों को इम्प्रेस करना होगा।
जैसे-जैसे घड़ी आगे बढ़ेगी, शो के जजेस यानी ई.एन.टी. विशेषज्ञ – मलाइका अरोड़ा, गीता कपूर और टेरेंस लुइस, कंटेस्टेंट्स के डांस में ‘एंटरटेनमेंट’ (मनोरंजन), ‘न्यूनेस’ (नयापन) और ‘टेक्निक’ (तकनीक) पर कड़ी नज़र रखेंगे। जहां मलाइका हर एक्ट में ‘एंटरटेनमेंट’ का आकलन करेंगी, वहीं गीता मूव्स में ‘न्यूनेस’ की तलाश करेंगी और टेरेंस ‘टेक्निक’ में परफेक्शन परखेंगे।
दूसरा चरण होगा मेगा ऑडिशन्स, जहां पहले राउंड में चुने गए कंटेस्टेंट्स को अगले राउंड में जाने के लिए जोड़ियों और तिकड़ियों में मुक़ाबला करना होगा। इसके बाद ग्रैंड प्रीमियर में जज टॉप 12 कंटेस्टेंट्स को बेस्ट बारह के रूप में घोषित करेंगे, जिनके पास आगे के सफर के लिए अपना-अपना एक मेंटर होगा। इन 12 प्रतियोगियों को इंडियाज़ बेस्ट डांसर का सबसे प्रतिष्ठित खिताब जीतने के करीब पहुंचने के लिए हर हफ्ते जजों और दर्शकों को समान रूप से प्रभावित करना होगा! अगर आपको लगता है कि आप ये सब देख चुके हैं, तो ज़रा उस अद्भुत टैलेंट को देखने के लिए तैयार हो जाइए, जिसे ये शो सामने लाएगा। दूर-दराज़ के अनछुए क्षेत्रों तक पहुंच बनाने वाले डिजिटल ऑडिशन्स के साथ, इंडियाज़ बेस्ट डांसर – सीजन 2 ये दिखाएगा कि असल में कौन हैं लगन, समर्पण और पक्के इरादों का सच्चा प्रतीक! दर्शकों को हर हफ्ते दमदार परफॉर्मेंस और प्रेरक कहानियों का बेमिसाल संगम देखने को मिलेगा।
तो आप भी देश भर के बेस्ट टैलेंट को देखने के लिए इंडियाज़ बेस्ट डांसर – सीज़न 2 में शामिल हो जाइए, हर शनिवार और रविवार, रात 8 बजे सिर्फ एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर।

कोयंबटूर में 77वें स्वतंत्रता दिवस 11 मीटर ऊंचा स्टील टावर पर घुमावदार एलईडी स्क्रीन
Elvish Yadav wins Bigg Boss OTT season 2, fans erupt in joy
Glimpses from 77th Independence Day at Red Fort in Delhi
सीएम योगी ने 77वें स्वतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
Happy 77th Independence Day
President raises climate change concerns in I-Day eve speech
Next year, on August 15 from Red Fort: PM Modi’s big remark on 2024
‘Bharat Mata is voice of every Indian’: Rahul extends wish on Independence Day
“Selfishness of few pushed nation to tragedy of Partition”: CM Yogi Adityanath 