लखनऊ डेस्क/ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रात की बारिश तथा ओलावृष्टि के कारण किसानों की फसल के नुकसान का जिलाधिकारियों को 48 घंटे में सर्वे कराने का निर्देश दिया है। साथ ही उन्होंने फसल क्षति का 48 घंटे के भीतर कृषकवार सर्वे कराए जाने की भी अपेक्षा की है, ताकि प्रभावितों को फौरन राहत उपलब्ध कराई जा सके।
सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक आंधी, बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से प्रभावित जनपदों के जिलाधिकारियों से अपने जनपद में फसलों को हुए नुकसान का तत्काल आकलन करने की अपेक्षा मुख्यमंत्री ने की है। मुख्यमंत्री ने आंधी और ओलावृष्टि से प्रभावित जनपदों से जनहानि, पशु हानि एवं मकान क्षति रिपोर्ट मिलने पर इनसे प्रभावित व्यक्तियों को 24 घंटे के भीतर सहायता राशि उपलब्ध कराए जाने की भी अपेक्षा की है।
उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावितों को राहत एवं मदद पहुंचाने के कार्य को तेजी से किया जाय। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न की जाए। राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश के अधिकांश जनपदों में बेमौसम वर्षा एवं कहीं वर्षा के साथ ओलावृष्टि भी हो रही है। मौसम विभाग के पूवार्नुमान के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है। इसके ²ष्टिगत मुख्यमंत्री जी ने प्रभावित व्यक्तियों के प्रति चिंता व्यक्त करते हुए उन्हें समय से मदद पहुंचाने के लिए स्थानीय प्रशासन से अपेक्षा की है।
प्रवक्ता ने बताया कि ओलावृष्टि से प्रभावित जनपदों के जिलाधिकारियों को प्रभावितों को तत्काल राहत उपलब्ध कराने के निर्देश अपर मुख्य सचिव राजस्व को दिए गए हैं। इसके लिए आवश्यक धनराशि जारी भी की जा चुकी है। जिलाधिकारियों को राहत के लिए और धनराशि की आवश्यकता पड़ने पर आज ही डिमांड भेजने के भी निर्देश दिए गए हैं।

कोयंबटूर में 77वें स्वतंत्रता दिवस 11 मीटर ऊंचा स्टील टावर पर घुमावदार एलईडी स्क्रीन
Elvish Yadav wins Bigg Boss OTT season 2, fans erupt in joy
Glimpses from 77th Independence Day at Red Fort in Delhi
सीएम योगी ने 77वें स्वतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
Happy 77th Independence Day
President raises climate change concerns in I-Day eve speech
Next year, on August 15 from Red Fort: PM Modi’s big remark on 2024
‘Bharat Mata is voice of every Indian’: Rahul extends wish on Independence Day
“Selfishness of few pushed nation to tragedy of Partition”: CM Yogi Adityanath 