नई दिल्ली डेस्क/ दिल्ली में कांग्रेस नेता आसिफ मोहम्मद खान का एक वीडियो वारयल हो रहा है जिसमें वह कुछ लोगों के साथ गाली गलौज कर रहें है वहीं सबके सामने कर्मचारियों को मुर्गा भी बना रहे हैं। यह लोग दक्षिणी दिल्ली नगर निगम(एसडीएमसी) के कर्मचारी हैं, जो इनके अवैध होर्डिंग, पोस्टर उतारने के लिए पहुंचे थे, जिसपर नाराज होकर पूर्व विधायक ने इनके साथ बदसलूकी की। हालांकि आज सुबह पूर्व विधायक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
करीब तीन मिनट के इस वीडियो में वह कर्मियों के ऊपर लात घूंसों की बरसात कर रहें हैं तो वहीं हाथों में डंडा लेकर भी कर्मचारियों को मार रहें हैं। वीडियो के संज्ञान में आने के बाद दक्षिणी दिल्ली नगर निगम महापौर ने बताया था, हमने इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। प्रशासन को अतिक्रमण हटाने के आदेश भी दे दिए है। यही कारण है कि कांग्रेस की दिल्ली में यह हालत हुई है।
दरअसल आसिफ मोहम्मद खान 2015 तक ओखला से कांग्रेस के विधायक थे, लेकिन इसके बाद विधानसभा चुनाव में उन्हें आम आदमी पार्टी के अमानतुल्लाह खान के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। कांग्रेस नेता और ओखला से दो बार विधायक रहे आसिफ खान ने वीडियो में 4 से 5 लोगों को बंधक बना लिया, वहीं पास में खड़े लोग तमाशबीन बने यह नजारा देखते रहे। कुछ लोग उनके इस काम में उनको प्रोत्साहित भी करते नजर आ रहे थे।
वीडियो में पूर्व विधायक यह भी कहते सुनाई दे रहें हैं कि कांग्रेस के ही पोस्टर यह लोग फाड़ते है, आम आदमी पार्टी के पोस्टर नहीं फाड़ते।

कोयंबटूर में 77वें स्वतंत्रता दिवस 11 मीटर ऊंचा स्टील टावर पर घुमावदार एलईडी स्क्रीन
Elvish Yadav wins Bigg Boss OTT season 2, fans erupt in joy
Glimpses from 77th Independence Day at Red Fort in Delhi
सीएम योगी ने 77वें स्वतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
Happy 77th Independence Day
President raises climate change concerns in I-Day eve speech
Next year, on August 15 from Red Fort: PM Modi’s big remark on 2024
‘Bharat Mata is voice of every Indian’: Rahul extends wish on Independence Day
“Selfishness of few pushed nation to tragedy of Partition”: CM Yogi Adityanath 